Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह की कहानी

हमें फॉलो करें कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह की कहानी
निर्माता : सुजॉय घोष, जयंतीलाल गढ़ा
निर्देशक : सुजॉय घोष 
संगीत : क्लिंटन केरेजो
कलाकार : विद्या बालन, अर्जुन रामपाल, जुगल हंसराज, तोता रॉयचौधरी, मनिनि चड्ढा 
रिलीज डेट : 2 दिसम्बर 2016 

 
विद्या सिन्हा (विद्या बालन) और उसकी बेटी मिनी (नायशा खन्ना) चंदन नगर में शांति पूर्वक जीवन जी रहे हैं। विद्या की जिंदगी सिर्फ मिनी के इर्दगिर्द घूमती है। एक दिन दु:खद घटना घटती है। मिनी का अपहरण हो जाता है। विद्या बदहवास हो जाती है। वह खुद ढूंढने निकलती है और दुर्घटना का शिकार हो जाती है जिसके कारण वह कोमा में चली जाती है। इस हिट एंड रन के मामले की जांच के लिए इंसपेक्टर इंद्रजीत सिंह (अर्जुन रामपाल) अस्पताल पहुंचता है तो उसका विद्या के अंधकार मय अतीत से सामना होता है। वह विद्या की पहचान दुर्गा रानी सिंह के रूप में करता है। 36 वर्षीय दुर्गा एक अपराधी है जिसकी तलाश पुलिस को है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान कर रहे हैं लगातार अर्जुन कपूर की अनदेखी

क्या आप कहानी 2 देखेंगे?