janma asthmi

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mr & Mrs Mahi: पति-पत्नी और क्रिकेट के आसपास घूमती है जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें mr & mrs mahi

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 29 मई 2024 (07:02 IST)
मिस्टर एंड मिसेस माही एक रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है जिसमें राजकुमार राव और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। राजकुमार राव की जान्हवी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और यह दूसरा अवसर है जब वे राजकुमार के साथ फिल्म कर रही है। माही नाम से क्रिकेटर एमएस धोनी को भी पहचाना जाता है और Mr. & Mrs. Mahi नाम से यह पता चलता है कि इस मूवी की कहानी क्रिकेट के इर्दगिर्द घूमती है। 
 
Mr. & Mrs. Mahi की कहानी 
महेंद्र अग्रवाल उर्फ 'माही' (राजकुमार राव) एक असफल क्रिकेटर है। महिमा शर्मा उर्फ 'माही' एक डॉक्टर है। महेंद्र और महिमा की अरेंज मैरिज होती है। दोनों के निकनेम एक जैसे हैं इसलिए वे Mr. & Mrs. Mahi बन जाते हैं। दोनों को क्रिकेट बेहद पसंद है। धीरे-धीरे महेंद्र को अपनी पत्नी महिमा में क्रिकेटर की प्रतिभा का पता चलता है। वह महिमा को अपना क्रिकेटर बनने का सपना पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करता है और उसे कोचिंग देना शुरू करता है। 

 
Mr. & Mrs. Mahi के कलाकार 
मिस्टर एंड मिसेस माही में राजकुमार राव, जान्हवी कपूर, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा लीड रोल में हैं। 
 
Mr. & Mrs. Mahi के निर्देशक 
मिस्टर एंड मिसेस माही का निर्देशन शरन शर्मा ने किया है।

 
Mr. & Mrs. Mahi के गीतकार और संगीतकार 
फिल्म में जानी, समीर अंजान, कौसर मुनीर, विशाल मिश्रा, अज़ीम दयानी, सागर, आरुषि कौशल, देवेंद्र काफिर ने गीत लिखे हैं। संगीत आदेश श्रीवास्तव, जानी, तनिष्क बागची, विशाल मिश्रा, हनी-बनी, अर्चित-युवा, ध्रुव धालिय का है। 

 
Mr. & Mrs. Mahi के निर्माता 
करण जौहर, ज़ी स्टूडियो, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।
 
Mr. & Mrs. Mahi के बारे में खास बात 
  • मिस्टर एंड मिसेस माही की शूटिंग मई 2023 में खत्म हो गई थी और लगभग एक साल बाद यह रिलीज हो रही है। 
  • जान्हवी कपूर क्रिकेटर की भूमिका में हैं। उन्होंने इस रोल के लिए क्रिकेट खेलने की खासी प्रैक्टिस की और दो बार उन्हें कंधे पर चोट भी लगी।   
Mr. & Mrs. Mahi की रिलीज डेट
फिल्म सिनेमाघरों में 31 मई 2024 को रिलीज होगी।  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इलेक्शन पर लेटेस्ट चुटकुला : नेता ने बताई चुनाव हारने की खुशी की खास वजह