Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेकंड हैंड हसबैंड की कहानी

हमें फॉलो करें सेकंड हैंड हसबैंड की कहानी
बैनर : गखल ब्रदर्स एंटरटेनमेंट प्रा.लि. 
निर्माता : अमोलक सिंह गखल
निर्देशक : स्मीप कांग
संगीत : डॉ. जियस, डीजे फ्लो, जतिंदर सिंह शाह, बादशाह
कलाकार : गिप्पी ग्रेवाल, टीना आहूजा, धर्मेन्द्र, गीता बसरा, रवि किशन, आलोकनाथ 
रिलीज डेट : 3 जुलाई 2015 
गुरप्रीत (टीना आहूजा) और राजबीर (गिप्पी ग्रेवाल) प्यार में हैं और एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। रूकावट है तो राजबीर की पूर्व पत्नी नेहा (गीता बसरा), जिसे हर महीने गुजारा भत्ता के रूप में भुगतान राजबीर को करना पड़ता है। 
webdunia

गुरप्रीत एक वकील है और जानती है कि यदि नेहा की शादी किसी से हो जाए तो गुजारा भत्ता नहीं देना होगा। इससे राजबीर की आर्थिक चिंता दूर हो जाएगी और वे शादी कर सकेंगे। इस प्रकार ये दोनों प्रेमी राजबीर की पूर्व पत्नी के लिए एक उपयुक्त दूल्हे की खोज शुरू कर देते हैं। 
webdunia

दूल्हे की खोज के दौरान वे कई उतार-चढ़ावों से गुजरते हैं और अंत में उनकी यात्रा खत्म होती है राजबीर के बॉस अजीत सिंह (धर्मेन्द्र) पर जो अपनी चुलबुली हरकतों की‍ वजह से अपनी पत्नी के साथ मुसीबत में फंसा है। 
webdunia

क्या है अजीत सिंह की मुश्किल? क्या गुरप्रीत और राजबीर शादी कर पाएंगे? क्या वे नेहा के लिए वे उपयुक्त दूल्हा ढूंढ पाएंगे? इन सवालों के जवाब मिलेंगे 'सेकंड हैंड हसबैंड' में। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi