Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेवेंथ सन : मूवी प्रिव्यू

Advertiesment
सेवेंथ सन
निर्माता : थॉमस टूल
निर्देशक : सर्जेई बोडरोव
कलाकार : जेफ ब्रिजेस, जूलियन मूर, बेन बॉर्न्स
रिलीज डेट : 30 जनवरी 2015 (भारत में)
शैतानी ताकतें इंसानों को वश में कर पूरी दुनिया में राज करना चाहती है। इसका विरोध इंसान करते हैं और शैतानी ताकतों व इंसानों के बीच एक बार फिर युद्ध छिड़ जाता है।
 
फॉल्कन शूरवीरों के अंतिम योद्धा मास्टर ग्रेगरी (जेफ ब्रिजेस) ने एक डायन मदर माल्किन को कई सालों पहले कैद कर लिया था, जो भागने में कामयाब हो जाती है और प्रतिशोध की आग में जलती हुई बदला लेने का मौका तलाशती है।
 
इसी बीच वह अपने सभी अनुयायियों को बुलाकर पूरे विश्व में विजय प्राप्त करना चाहती है। उसकी राह में एक ही रोड़ा है और वह है मास्टर ग्रेगरी। 
 
मास्टर ग्रेगरी का टॉम वार्ड प्रशिक्षु है जो काले जादू से लड़ना जानता है। इंसानों की आशा अब उसी पर टिकी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi