Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शराफत गई तेल लेने की कहानी

Advertiesment
Sharafat Gayi Tel Lene
बैनर : ट्रिनिटी ग्रुप, मीडियोस एंटरटेनमेंट
निर्माता : देविंदर जैन, अखिलेश जैन 
निर्देशक : गुरमीत सिंह
संगीत : ध्रुव धल्ला, संदीप चटर्जी, मीत ब्रदर्स, फरीदकोट बैंड
कलाकार : जायद खान, टीना देसाई, रणविजय सिंह, अनुपम खेर 
रिलीज डेट : 16 जनवरी 2015 
पृथ्‍वी खुराना (जायद खान) एक मध्यमवर्गीय इंसान है। दिन भर नौकरी कर कुछ पैसे कमाता है। एक दिन एटीएम से पैसे निकालते वक्त वह चकित रह जाता है। आमतौर पर उसका बैलेंस पांच हजार रुपये से भी कम रहता है, लेकिन उस दिन बैलेंस 100 करोड़ रुपये देख उसकी आंखें फटी रह जाती हैं। खुशियों का ठिकाना नहीं रहता। 
webdunia

यह खुशी तब फीकी पड़ जाती है जब उसे अंडरवर्ल्ड डॉन का कॉल आता है जो अपने आपको दाऊद बताता है। 
webdunia

देश की राजधानी में सेट यह कहानी उन तीन युवाओं के इर्दगिर्द घूमती है जो इस रहस्यमयी पैसे के पीछे का कारण खोजने निकलने पड़ते हैं। क्या इस बार आम आदमी कामयाब होगा या फिर हमेशा की तरह उसे कुचल दिया जाएगा? 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi