Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संदीप और पिंकी फरार की कहानी : अविश्वास, संदेह और घृणा पर आधारित

हमें फॉलो करें संदीप और पिंकी फरार की कहानी : अविश्वास, संदेह और घृणा पर आधारित
, शनिवार, 6 मार्च 2021 (12:10 IST)
“संदीप और पिंकी फरार” दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित और निर्मित ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। जिसमें अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। 
 
ट्रेलर में संदीप का रोल निभा रही परिणीति कुछ बड़े काम में उलझने के कारण देश से भागने कि कोशिश करती है। अर्जुन जो कि पिंकी का रोल निभा रहे हैं उनकी मदद करते हैं। यह कहानी उनके बचाव की है और उनके बीच के संघर्ष की है। ट्रेलर अंत में एक रहस्य के साथ खत्म होता है। दिबाकर एक नए अवतार में अर्जुन और परिणीति को पेश कर रहे हैं और ट्रेलर से पता चलता है कि दर्शकों के लिए यह एक भरपूर मनोरंजन का पैकेज रहेगी। 
 
कहानी
कहानी एक आदमी और औरत की है जो पूरी तरह से विभिन्न पृष्ठभूमियों से हैं। पिंकेश "पिंकी" दहिया एक हरियाणवी पुलिस अधिकारी है। संदीप कौर कॉर्पोरेट जगत से है। इन दोनों के बीच अविश्वास, संदेह और घृणा है पर हालात इन्हें एक साथ ला खड़ा करते हैं।
 
दिबाकर बनर्जी के बारे में – 
दिबाकर ने “खोसला का घोसला” (2006), “ओए लकी! लकी ओए!” (2008) निर्देशित की थी और दोनों ने राष्ट्रीय फिल्म के पुरस्कार जीते। उनकी अगली फिल्म “लव सेक्स और धोखा” (2010) थी। जिसके बाद उनकी “शंघाई” (2012) और “बॉम्बे टॉकीज़” (2013) आई। 2015 में डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी को निर्देशित किया । 2018 में दिबाकर ने फिल्म “लस्ट स्टोरीज” के लिए अनुराग कश्यप, फरहान अख्तर और जौहर के साथ काम किया। यह फिल्म 15 जून 2018 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी।
 
कोविड 19 ने रोक दी थी संदीप और पिंकी की राह
“संदीप और पिंकी फरार” का 7 नवंबर 2017 को महिपालपुर में फिल्मांकन शुरू हुआ। इसे पहले 20 मार्च 2020 को रिलीज़ के लिए निर्धारित किया गया था। बाद में COVID-19 महामारी के कारण फ़िल्म की रिलीज़ अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। मई 2020 में निर्माताओं ने घोषणा की कि सिनेमाघरों के फिर से खोलने तक फिल्म की रिलीज को स्थगित कर दिया गया है। अब यह फिल्म थिएटर्स में 19 मार्च 2021 को रिलीज़ होने वाली है।

निर्माता और निर्देशक – दिबाकर बैनर्जी
संगीत - अनु मलिक
कलाकार – अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, पंकज त्रिपाठी, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, संजय मिश्रा, जयदीप अहलावत, अर्चना पटेल नंदी, अनन्या खरे, अमृता पुरी, शीबा चड्ढा 
रिलीज़ डेट - 19 मार्च, 2021

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जहां शनिदेव को श्रीकृष्‍ण ने दिए थे कोयल के रूप में दर्शन