Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुड न्यूज़ : मूवी प्रिव्यू

हमें फॉलो करें गुड न्यूज़ : मूवी प्रिव्यू
, मंगलवार, 24 दिसंबर 2019 (19:17 IST)
निर्माता : हीरू यश जौहर, अरुणा भाटिया, करण जौहर, अपूर्व मेहता, शशांक खेतान 
निर्देशक : राज मेहता
संगीत : तनिष्क बागची, लिजो जॉर्ज, डीजे चीताज़, सुखबीर, मंज म्युजिक, हर्बी सहारा, रोचक कोहली, लव 
कलाकार : अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ, किआरा आडवाणी, आदिल हुसैन, टिस्का चोपड़ा, अंजना सुखानी
रिलीज डेट : 27 दिसम्बर 2019 
 
वरुण बत्रा (अक्षय कुमार) और दीप्ति बत्रा (करीना कपूर खान) पति-पत्नी हैं और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। वे अपने परिवार को आगे बढ़ाने की सोचते हैं। वे डॉ. आनंद अंसारी के क्लिनिक जाते हैं और आईवीएफ की मदद से दीप्ति प्रेग्नेंट होती है। 

webdunia

 
इसी क्लिनिक की मदद से हनी बत्रा (दिलजीत दोसांझ) की पत्नी मोनिका बत्रा (किआरा आडवाणी) भी मां बनने वाली होती हैं। 

webdunia

 
दोनों बत्रा फैमिली की खुशियों को जबरदस्त झटका तब लगता है जब डॉ. अंसारी उन्हें झटकेदार खबर सुनाता है। बत्रा सरनेम कॉमन होने के कारण गड़बड़ी हो जाती है। स्पर्म की अदला-बदली हो जाती है। 
 
दोनों बत्रा कपल्स की आदतों में जमीन-आसमान का अंतर है। वे एक-दूसरे से नफरत करते हैं, लेकिन यह बात ऐसी हो जाती है कि सभी को बार-बार मिलना पड़ता है। यह यात्रा कितनी मजेदार होती है यह दिखाया गया है गुड न्यूज़ में।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉलीवुड 2019 : अभिनेत्रियों का स्कोरकार्ड