Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑल इज़ वेल की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऑल इज़ वेल
निर्माता : भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, वरुण बजाज
निर्देशक : उमेश शुक्ला
संगीत : हिमेश रेशमिया, अमाल मलिक, मिथुन, मीत ब्रदर्स अंजान, आनंद मिलिंद 
कलाकार : अभिषेक बच्चन, असिन, ऋषि कपूर, सुप्रिया पाठक, सोनाक्षी सिन्हा (मेहमान कलाकार) 
रिलीज डेट : 21 अगस्त 2015 
ऑल इज़ वेल एक परिवार की कहानी है इसलिए पहले मिलते हैं इसके किरदारों से। 
इन्दर भल्ला (अभिषेक बच्चन) : इन्दर आत्मविश्वास से भरपूर है। एक गायक और संगीत निर्देशक के तौर पर जुनूनी है। इसका अपने पिता से मतभेद हैं जिसके पीछे इसकी अपनी सोच काम करती है। यह अपने परिवार और प्रेमिका का साथ देने के लिए हमेशा खड़ा रहता है।  
webdunia

ऋषि कपूर : उत्तर भारत के एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाला यह परिवार का मुखिया अपने बेटे से नाखुश है और बाप-बेटे में बातचीत बंद है। परंतु वह अपने बेटे के बारे में हर पिता की तरह चिंता करता है।  
webdunia

असिन : अपने पैरों पर खड़ी लड़की है जो रिश्तों को बहुत अहमियत देती है। वह इन्दर से प्यार करती है। 
webdunia

सुप्रिया पाठक : परिवार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश में लगी रहती है। चाहती है कि परिवार खुशहाल रहे खासतौर पर उसके पति और पिता के संबंध सुधर जाएं। 
webdunia

यह एक ऐसे परिवार की कहानी है जो भाग रहा है। इस परिवार के पीछे गुंडे पड़े हुए है। परिवार बिखरा हुआ है और हर किसी को एक-दूसरे से निजी समस्याएं हैं। एक यात्रा परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक ऐसा जरिया बन जाती है जिसमें वे अपना पक्ष रखते हैं। ये आपस में लड़ते हैं और आखिरकार एक दूसरे के पक्ष को समझते हैं। उन्हें ऐसी बातें पता चलती हैं जो पहले पता नहीं थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

क्या आप 'ऑल इज़ वेल' देखेंगे?