Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ब्रदर्स की कहानी

हमें फॉलो करें ब्रदर्स की कहानी
बैनर : धर्मा प्रोडक्शन्स, लॉयंसगेट एंटरटेनमेंट, एंडेमॉल इंडिया, फॉक्स स्टार स्टुडियोज़
निर्माता : करण जौहर, हीरू यश जौहर
निर्देशक : करण मल्होत्रा
संगीत : अजय-अतुल
कलाकार : अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकी श्रॉफ, आशुतोष राणा, शैफाली शाह, नायशा खन्ना, करीना कपूर खान (आइटम सांग) 
रिलीज डेट : 14 अगस्त 2015 
ब्रदर्स की कहानी एक बिखरे हुए परिवार की है। साथ ही यह फिल्म मार्शल आर्ट्स और अंडरग्राउंड फाइटिंग की दुनिया पर आधारित है। गेरी फर्नांडिस (जैकी श्रॉफ) एक शराबी और बीते जमाने का स्ट्रीट-फाइटर है, जो जेल में 10 साल गुजारने के बाद घर लौटता है। 
webdunia

अभी भी उसके पुराने जख्मों ने उसका और परिवार का पीछा नहीं छोड़ा है। उसके दोनों बेटे बिछुड़ चुके हैं, जिन्हें वह उनके बचपन में छोड़कर चला गया था। बेटे अब बड़े हो गए हैं। गेरी के सिर पर खुद की गलतियों का बोझ भी है जिससे वह बहुत दुखी रहता है। 
webdunia

गेरी का बड़ा बेटा डेविड (अक्षय कुमार) पहले एक फाइटर था और अब एक स्कूल टीचर है। वह और उसकी पत्नी जेनी (जैकलीन फर्नांडिस) बहुत मेहनत कर अपना परिवार चलाते हैं। उनकी एक बेटी पूपू है जो किसी बड़ी बीमारी से जूझ रही है। 
webdunia

डेविड (अक्षय) अपनी बिगड़ती आर्थिक हालत के कारण फिर फाइटिंग की दुनिया में लौटता है। 
webdunia

गेरी का छोटा बेटा मोंटी (सिद्धार्थ मल्होत्रा) अकेलेपन से परेशान है और शराब का आदी है। वह फाइटिंग की दुनिया में सक्रिय है परंतु उसका ध्यान कहीं और है। 
webdunia

इस दौरान 'राइट टू फाइट' के भारत में शुरू होने की घोषणा होती है जो ‍मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की दुनिया की सबसे बड़ी फाइट है। दोनों भाई इसमें हिस्सा लेने का मन बना लेते हैं जहां विजेता को हर चीज मिलने वाली है। 
webdunia

हालात ऐसे बनते हैं कि दोनों भाई, जो इस बात से अनजान हैं कि वे एक दूसरे के सगे भाई हैं, एक दूसरे के सामने आ खड़े होते हैं। 
webdunia

ऐसा कहा जाता है कि दिल पर गहरी चोट लगी हो तो हम उससे तब तक उबर नहीं सकते जब तक हम माफ न कर दें। क्या यह अंतिम लडाई दोनों भाइयों के गहरे जख्म को भर देगी?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

क्या आप ब्रदर्स देखेंगे?