Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कमांडो 3 : मूवी प्रिव्यू

हमें फॉलो करें कमांडो 3 : मूवी प्रिव्यू
, शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (06:45 IST)
भारत में एक खास मिशन के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे तीन लड़कों को उनके फर्जी पासपोर्ट के आधार पर एटीएस ने पकड़ा। कड़ी पूछताछ के बाद सिर्फ एक रहस्यमयी आदमी के बारे में ही पता चल सका, जिसने इन तीनों लड़कों के दिमाग में भारत के खिलाफ ही ज़हर भर दिया था। 
 
यह रहस्यमय व्यक्ति लंदन से सारा काम करता है। करण सिंह डोगरा इस व्यक्ति की तलाश में लंदन निकलता है। जानकारी के बाद पता चलता है कि इस व्यक्ति का नाम बुराक अंसारी है। 

webdunia

 
‍‍ब्रिटिश इंटेलीजेंस से उसे भावना रेड्डी, मल्लिका सूद और अरमान अख्तर की सहायता मिलती है। भारत पर हमले की योजना पर काम शुरू हो गया है। बहुत कम समय है। इस टाइम बम को किसी भी हाल में रोकना होगा। 
 
क्या हमारा कमांडो, मिस्ट्री मैन की पहचान का खुलासा करेगा? क्या वह हमले के समय और गति को हरा पाएगा? क्या एटीएस द्वारा पकड़े गए सिर्फ यही तीन लड़के हैं या इन जैसे कई हैं? 

webdunia

 
थोड़े समय के भीतर कमांडो को कई काम करने हैं। 
 
बैनर : रिलायंस एंटरटेनमेंट, मोशन पिक्चर कैपिटल, सनशाइन पिक्चर्स प्रा.लि. 
निर्माता : विपुल अमृतलाल शाह, रिलायंस एंटरटेनमेंट, मोशन पिक्चर केपिटल
निर्देशक : आदित्य दत्त 
कलाकार : विद्युत जामवाल, अदा शर्मा, अंगीरा धर, गुलशन दैवेया 
रिलीज डेट : 29 नवम्बर 2019 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुश्किल में आदित्य और उदय चोपड़ा, 100 करोड़ हड़पने के आरोप में FIR दर्ज