Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुल्तान की कहानी

हमें फॉलो करें सुल्तान की कहानी
बैनर : यश राज फिल्म्स
निर्माता : आदित्य चोपड़ा
निर्देशक : अली अब्बास जफर 
संगीत : विशाल-शेखर
कलाकार : सलमान खान, अनुष्का शर्मा, रणदीप हुड्डा, अमित सध 
रिलीज डेट : 6 जुलाई 2016 
सुल्तान कहानी है सुल्तान अली खान की। सुल्तान एक स्थानीय कुश्ती चैंपियन है और उसका सपना ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है।
webdunia

यह कहानी आफरा नामक युवा लड़की की भी है जिसके अपने सपने हैं। वह भी सुल्तान की तरह एक छोटे शहर से है। 
webdunia

ये दो कुश्ती चैंपियन जब मिलते हैं, रोमांस फूल की तरह खिलता है, उनके सपने और आकांक्षाएं एक हो जाती हैं। 
webdunia

हालांकि, सफलता के शिखर का रास्ता चट्टान से होकर जाता है। चोटी तक पहुंचने के पहले आप कई बार गिरते हैं और यह यात्रा तय करने में पूरा जीवन भी लग सकता है। 
webdunia

'सुल्तान' एक क्लासिक अंडरडॉग कहानी है जिसमें एक पहलवान तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वापसी करना चाहता है। जब उसके पास खोने को कुछ नहीं है और इस फाइट से ही उसे कुछ हासिल होगा तब वह अपने जीवन के लिए यह लड़ाई लड़ता है। 
webdunia

सुल्तान का मानना है कि वह जो चाहता था, उसे मिला, लेकिन इस बार उससे वो सब लिया जा रहा था जो उसने हासिल किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दद्दू का दरबार : कहां से आया नेगेटिव ब्लड ग्रुप?

क्या आप 'सुल्तान' देखेंगे?