Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तीन की कहानी

हमें फॉलो करें तीन की कहानी
बैनर : एंडेमॉल इंडिया, रिलायंस एंटरटनमेंट, सिनेमा पिक्चर्स, क्रॉस पिक्चर्स, ब्लू वॉटर मोशन पिक्चर्स 
निर्माता : सुजॉय घोष
निर्देशक : रिभु दासगुप्ता
संगीत : चिंतन सरेजो 
कलाकार : अमिताभ बच्चन, विद्या बालन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी
रिलीज डेट : 10 जून 2016 
जॉन बिस्वास (अमिताभ बच्चन) ने अपनी पोती, एंजेला को आठ वर्ष पहले खोया था। एंजेला का अपहरण हुआ और दुर्घटना हो गई। अपहरणकर्ता अब तक नहीं पकड़ाया। जॉन और नेंसी अभी तक इस सदमे से उबरे नहीं है।
webdunia

आठ साल में जमाना कहां से कहां पहुंच गया, लेकिन जॉन को अब तक न्याय नहीं मिला है। उसने हिम्मत नहीं हारी है। रोजाना पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाता है जहां रोज उसकी उपेक्षा की जाती है। मार्टिन दास (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) नामक पूर्व पुलिस अधिकारी ने इस केस में खासी दिलचस्पी ली थी।। एंजेला की मौत का मार्टिन पर भी गहरा असर हुआ है। मार्टिन अब प्रीस्ट बन चुका है।
webdunia

आठ वर्ष बाद एक दिन फिर एक अपहरण होता है। सारी घटनाएं उसी तरह घटती हैं जैसी कि एंजेला के साथ हुई थीं। फादर मार्टिन को सरिता सरकार (विद्या बालन) नामक पुलिस ऑफिसर इस घटना की तहकीकात के लिए बुलाती है। मार्टिन और सरिता अपने स्तर पर इस नई गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में लगे रहते हैं तो दूसरी ओर जॉन अपने स्तर पर मामले की पड़ताल करता है। 
webdunia

एंजेला के अपहरणकर्ता के बारे में जॉन ने कुछ जानकारी जुटाई थीं उसे वह इस अपहरण से जोड़ कर एंजेला के अपहरणकर्ता के नजदीक जाने की कोशिश करता है। 
 
तीन में दो अपहरण की घटनाओं की दो समानांतर जांच चलती है, इसे एक रोमांचक अंदाज में दर्शकों के सम्मुख पेश किया गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महेंद्र सिंह धोनी से मिलकर खुश हैं अर्जुन कपूर