Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वेलकम बैक की कहानी

हमें फॉलो करें वेलकम बैक की कहानी
बैनर : स्विस इंटरनेशनल प्रा.लि., इरोज़ इंटरनेशनल, बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप
निर्माता : फिरोज ए. नाडियाडवाला, सुनील ए. लुल्ला
निर्देशक : अनीस बज़्मी
संगीत : अनु मलिक, मीत ब्रदर्स अंजान, यो यो हनी सिंह, सिद्धांत माधव, मीका सिंह, अभिषेक रे
कलाकार : जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, डिम्पल कपाड़िया, नसीरुद्दीन शाह, परेश रावल, सुप्रिया पाठक 
रिलीज डेट : 4 सितम्बर 2015 
उदय शेट्टी और मजनू भाई ने अंडरवर्ल्ड की दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब वे बिजनेसमैन बन गए हैं और उनका कारोबार खूब चल रहा है। 
webdunia

दो महिलाओं की उनकी लाइफ में एंट्री होती है। एक का नाम है चांदनी और दूसरी का महारानी। 
webdunia

चांदनी पर उदय का दिल आ जाता है, लेकिन मुसीबत तब खड़ी होती है जब मजनू भाई भी चांदनी पर फिदा हो जाते हैं। 
webdunia

दोनों चांदनी के साथ शादी रचाने के ख्वाब देखते रहते हैं। 
webdunia

उदय के पिता अप्पा अपनी बेटी रंजना को घर लाते हैं। वे उदय को बोलते हैं कि रंजना की शादी करना है। अच्छा घर-परिवार ढूंढो। 
webdunia

महारानी भी शर्त रख देती है कि रंजना की शादी के होने के बाद ही उदय और मजनू में से किसी एक से चांदनी की शादी होगी। 
webdunia

अब खोज शुरू होती है रंजना के लिए एक अच्छे लड़के को ढूंढने की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

क्या आप वेलकम बैक देखना पसंद करेंगे?