Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिम्बा की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें सिम्बा की कहानी
बैनर : रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी पिक्चर्स, धर्मा प्रोडक्शन्स
निर्माता : हीरू जौहर, रोहित शेट्टी, अपूर्व मेहता, करण जौहर
निर्देशक : रोहित शेट्टी 
संगीत : तनिष्क बागची
कलाकार : रणवीर सिंह, सारा अली खान, सोनू सूद, सिद्धार्थ जाधव, आशुतोष राणा, व्रजेश हीरजी, मेहमान कलाकार- अजय देवगन, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपदे, अरशद वारसी 
रिलीज डेट : 28 दिसम्बर 2018 
 
सिम्बा 2015 में रिलीज हुई तेलुगु भाषा में बनी एक्शन फिल्म 'टेम्पर' का हिंदी रिमेक है, जिसके साथ अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' का कनेक्शन भी जोड़ा गया है। 

webdunia

 
संग्राम भालेराव उर्फ सिम्बा (रणवीर सिंह) एक अनाथ लड़का है जो उसी शिवगढ़ का रहने वाला है जहां सिंघम पैदा, पला और बढ़ा है। सिम्बा ने बचपन से सुन रखा था कि पुलिस वाले की नौकरी बहुत बढ़िया रहती है। रूतबे के साथ-साथ खूब माल कमाया जा सकता है। 
 
वह सिंघम की तरह पुलिस ऑफिसर बनना चाहता है। आखिरकार सिम्बा पुलिस बन भी जाता है। लेकिन जहां सिंघम ईमानदार ऑफिसर है वहीं सिम्बा एक भ्रष्ट ऑफिसर है। खूब रिश्वत खाता है। माल बनाता है और मस्ती भरी जिंदगी जीता है। 

webdunia

 
बेईमान सिम्बा से उसके सहयोगी पुलिस ऑफिसर्स भी खुश नहीं हैं। आखिरकार सिम्बा की जिंदगी ऐसा मोड़ आता है कि वो दहल जाता है। उसे सही-गलत की पहचान होती है। इसके बाद वह सिंघम वाले सच और ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए दुश्मनों को सजा देता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख का खुलासा, महाभारत में यह किरदार निभाएंगे आमिर खान

क्या आप फिल्म सिम्बा देखना पसंद करेंगे?