Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुपर नानी की कहानी

हमें फॉलो करें सुपर नानी की कहानी
बैनर : मारुति इंटरनेशनल
निर्माता : इंद्र कुमार, अशोक ठकेरिया
निर्देशक : इंद्र कुमार
संगीत : हर्षित सक्सेना, संजीव दर्शन
कलाकार : रेखा, शरमन जोशी, श्वेता कुमार, रणधीर कपूर, अनुपम खेर 
रिलीज डेट : 31 अक्टूबर 2014 
भारती भाटिया (रेखा) का सारा समय अपने परिवार की देखभाल में गुजरता है। पति (रणधीर कपूर) अपने बिजनेस में व्यस्त है। बेटा को स्टॉक मार्केट से फुर्सत नहीं है। बहू सोप-ओपेरा की क्वीन बनने का सपना देख रही है। बेटी बहुत आधुनिक विचारधारा की है। भारती अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभाती है इसके बावजूद उसकी हैसियत घर वालों की नजर में डोर-मेट से ज्यादा नहीं है। 
 
कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जब मन अपनी नानी भारती भाटिया से मिलने आता है। वह सोचता था कि भारती मजबूत महिला  है और सभी पर हुक्म चलाती होगी, लेकिन पाता है कि घर वाले अपनी अंगुलियों पर भारती को नचाते हैं। वह नानी की बोरिंग जिंदगी को बदलने का निश्चय करता है।
 
वह भारती का हुलिया बदल देता है और उसके कुछ फोटो उतारकर एड एजेंसी में वितरित करता है। भारती जो डिटर्जेंट उपयोग करती थी वह उस डिटरजेंट की ब्रांड एम्बेसेडर बन जाती है। अचानक वह प्रसिद्ध हो जाती है और घर वालों का व्यवहार उसके प्रति बदल जाता है। जो पहले कहते थे कि आप दखल मत दो वही अब भारती से पूछ कर काम करने लगे। 
 
सुपर नानी की कहानी दर्शाती है कि 60 वर्ष की उम्र होने से जिंदगी खत्म नहीं हो जाती। यह संदेश देती है कि सभी महिलाओं में अनंत संभावनाएं होती हैं, जरूरत है तो खोजने की।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi