Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जय गंगाजल की कहानी

हमें फॉलो करें जय गंगाजल की कहानी
बैनर : प्रकाश झा प्रोडक्शन्स, प्ले एंटरटेनमेंट 
निर्माता-निर्देशक : प्रकाश झा 
संगीत: सलीम-सुलेमान 
कलाकार : प्रियंका चोपड़ा, प्रकाश झा, मानव कौल, राहुल भाट, मुरली शर्मा 
रिलीज डेट : 4 मार्च 2016 
प्रकाश झा द्वारा निर्देशित 'गंगाजल' पुलिस और समाज के रिश्तों पर आधारित थी। 13 वर्ष बाद वे 'जय गंगाजल' लेकर हाजिर हुए हैं जो सीक्वल न होकर एक नई कहानी है। कहानी है मध्य भारत के बांकीपुर जिले की जहां के भ्रष्ट, धनाढ्य और पॉवरफुल लोग अपने हिसाब से सिस्टम को ढाल लेते हैं। यदि कोई ईमानदारी या कानून की बात करता है तो उसे राह का कांटा समझकर तुरंत हटा दिया जाता है ताकि किसी तरह की अड़चन उत्पन्न न हो और काम बिना बाधा के चलता रहे। 
webdunia

जल्दी ही चुनाव होने वाले हैं और गार्जियन मंत्री पुलिस अधीक्षक के रूप में आभा माथुर को इस शहर में लाते हैं। उनका मानना है कि एक महिला के रूप में आभा अड़चन पैदा नहीं करेगी और अपनी डेस्क तक सीमित रहेगी। आभा को कहा जाता है कि तुम्हें कुछ नहीं करना है। हमारे आदमी हर पुलिस स्टेशन को अच्छे से मैनेज कर लेंगे। काम शानदार तरीके से होगा। आप तो बस एंजॉय करो। 
webdunia

आभा को महसूस होता है कि वहां की पुलिस को या तो जंग लग चुका है या उन्होंने भ्रष्ट और गुंडों से हाथ मिला लिए हैं। आम आदमी अन्याय का शिकार है और यह बात आभा को झिंझोड़ देती है। वह अपने आपको दुविधा में पाती है। जनता की लड़ाई के लिए यह युवा ऑफिसर स्वयं की आवाज को बुलंद करती है। क्या उसकी आत्मा और इरादों को कुचल दिया जाएगा? या वह इन चुनौतियों को पार कर जाएगी? इसके लिए देखना होगी 'जय गंगाजल'। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi