Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तुम्हारी सुलु की कहानी

हमें फॉलो करें तुम्हारी सुलु की कहानी
बैनर : एलिप्सिस एंटरटेनमेंट, टी-सीरिज़ सुपर कैसेट्स इंडस्ट्री लि.
निर्माता : भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर, शांति शिवराम मणिनी 
निर्देशक : सुरेश त्रिवेणी
संगीत : गुरु रंधावा, रजत नागपाल, तनिष्का बागची, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
कलाकार : विद्या बालन, मानव कौल, नेहा धूपिया, विजय मौर्या, आरजे मलिष्का, अभिषेक शर्मा 
रिलीज डेट : 17 नवम्बर 2017 


 
हंसमुख स्वभाव की सुलोचना (विद्या बालन), जिसे प्यार से सभी सुलु कहते हैं अपने पति अशोक (मानव कौल) और 11 वर्षीय बेटे प्रणव (अभिषेक शर्मा) के साथ रहती है। अशोक सेल्स मैनेजर है। सुलु गृहिणी है और दिन भर रेडियो सुनती रहती है। रेडियो पर होने वाली हर प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा भी लेती है। 
 


webdunia
एक दिन सुलु प्रेशर कुकर जीतने में कामयाब रहती है। वह रेडियो स्टेशन अपना इनाम लेने जाती है। उसे पता नहीं रहता है कि यह यात्रा उसकी जिंदगी बदल कर रख देगी। 
webdunia

इनाम लेने आई सुलु को आरजे का जॉब मिल जाता है। उसे नाइट शो एंकरिंग करने को मिलता है। इस दौरान उसे रेडियो के जरिये अनजान और अकेले लोगों से बात करने का अवसर मिलता है। 
webdunia

तुम्हारी सुलु एक गृहिणी की ताकत और संवेदनशीलता को दर्शाती है। इस जॉब के जरिये वह अपनी साधारण जिंदगी को असाधारण बना देती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माला सिन्हा : लाती है ऐसे मोड़ पे किस्मत कभी-कभी