Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेडिंग एनिवर्सरी की कहानी

Advertiesment
वेडिंग एनिवर्सरी
बैनर – वी के प्रोडक्शन्स
निर्माता – अच्युत नाईक, कुमार वी महंत
निर्देशक – शेखर एस झा
संगीत – अभिषेक रे
कलाकार- नाना पाटेकर, माही गिल, प्रियांशु चटर्जी (स्पेशल अपियरेंस)
रिलीज डेट- 17 फरवरी 2017 


 
कहानी और निर्भय, जो मुंबई में रहते हैं, एक साल पहले उन दोनों की गोवा में मुलाकात हुई थी। वे दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने थे, दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। दोनों के जीवन में नैतिकता और प्रिसिंपल थे। वे प्यार में पड़ गए और शादी कर ली। 
 
पहली बार जहां गोवा में मुलाकात हुई थी, वहां पर शादी की पहली सालगिरह का जश्न मनाने का फैसला किया। कहानी, गोवा में सुबह पहुंचने वाली थी और निर्भय शाम को आने वाला था।
 
कहानी पहले पहुंच जाती है और रात के लिए विशेष तैयारी करने में जुट जाती है। वह पहले स्पा जाती है और उसके बाद आवश्यक वस्तुएं की खरीदारी के लिए जाती है। इस एक दिन के समय के दौरान उसकी यात्रा में कुछ यादगार लोग मिलते हैं, जो उसके मन और दिल पर छाप छोड़ते हैं। 

webdunia

 
वह घर आती है और तैयारी करने में जुट जाती है। वह चाहती है कि इस विशेष पूर्व संध्या पर अपने पति के लिए विशेष रूप से तैयार हो। वह तैयार हो जाती है। केक आ जाता है। सजावट भी पूरी हो जाती है। उसे अपने पति निर्भय का कॉल आता है, जो उसे बताता है कि कुछ व्यावसायिक कारणों की वजह से फ्लाइट नहीं पकड़ पाया। 
 
उदास, दिल टूटकर और बिखरकर…कहानी सो जाती है। अब कहानी क्या करेगी?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसने शाहरुख खान से कहा कि स्टेज पर जाने के पहले पैंट की जि़प चेक किया करो




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi