Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लुका छुपी की कहानी

Advertiesment
हमें फॉलो करें लुका छुपी की कहानी
बैनर : मैडॉक फिल्म्स
निर्माता : दिनेश विजन 
निर्देशक : लक्ष्मण उतेकर 
कलाकार : कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक, अपार शक्ति खुराना 
रिलीज डेट : 1 मार्च 2019 
 
लुका छुपी कहानी है गुड्डू (कार्तिक आर्यन) और रश्मि (कृति सेनन) की। गुड्डू मथुरा का रहने वाला है। टीवी रिपोर्टर है। उसका दिल रश्मि पर आ जाता है तो वह सीधे-सीधे प्रपोज कर देता है। 
 
रश्मि मजबूत दिमाग वाली लड़की है। वह गुड्डू के साथ शादी का प्रस्ताव ठुकरा देती है, लेकिन लिव इन रिलेश‍नशिप का ऑफर देती है जो गुड्डू स्वीकार लेता है। 
 
समाज के डर से वे पति-पत्नी बन कर लिव इन में रहने लगते हैं। मुसीबत तब बढ़ती है जब उनके परिवार के लोग आकर उनके साथ रहने लगते हैं जो बेहद रूढ़िवादी हैं। जो समझते हैं कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है। इससे हास्यास्पद परिस्थितियां निर्मित होती हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोटबुक का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखी कश्मीर की वादियों में अनोखे प्यार की दास्तान