Bollywood Movie Preview %e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%94%e0%a4%b0 %e0%a4%aa%e0%a4%97%e0%a4%b2%e0%a5%80 108072100072_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अगली और पगली

Advertiesment
अगली और पगली
PR
निर्माता : रंगिता प्रीतिश नंदी - प्रीतीश नंदी
निर्देशक : सचिन कमलाकर खोट
कथा-पटकथा : अनिल पांडे
गीतकार : अमिताभ वर्मा
संगीत : अनु मलिक
कलाकार : मल्लिका शेरावत, रणवीर शौरी, टीनू आनंद, सुष्मिता मुखर्जी, मनीष आनंद, विहांग नायक, भारती आचरेकर

’अगली और पगली’ का नायक कबीर एक मस्तमौला किस्म का नौजवान लड़का है। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई पिछले दस वर्षों से कर रहा है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब कुहू उसके जीवन में प्रवेश करती है।

कबीर हमेशा से ही प्यार करना चाहता था, लेकिन उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी जिंदगी में ऐसी लड़की आएगी जो उसे अधनंगा दौड़ाएगी, बिना सीट की साइकल चलवाएगी, ऊँची एड़ी वाले महिलाओं के जूते पहनाएगी। दोनों के अनोखे रिश्ते को दिखाया गया है ‘अगली और पगली’ में।

पात्र परिचय
कुहू उर्फ पगली (मल्लिका शेरावत)
webdunia
PR
कुहू उर्फ पगली एक ऐसी लड़की है, जिसे हम ‘आउट ऑफ कंट्रोल’ कह सकते हैं। आपकी जिंदगी को वो ऐसे बदल सकती है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। कुहू इस समय निजी समस्याओं से जूझ रही है। वह चाहती है कि जैसा वह महसूस कर रही है, वैसा कोई दूसरा भी महसूस करे। वह एक ऐसे लड़के की तलाश में है, जिसे अपने प्यार के जाल में उलझाकर वह उसकी जिंदगी में भूचाल ला दे। पगली के अंदर एक छिपा हुआ शैतान बैठा है। यदि वह आपके पीछे है तो भागने के सिवाय और कोई रास्ता नहीं है। यदि उसने आपको पकड़ लिया तो आप उसके जाल में हमेशा के लिए फँस जाएँगे।

webdunia
PR
कबीर उर्फ अगली (रणवीर शौरी)
कबीर उर्फ अगली बेहद बोरिंग किस्म का इनसान है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई वह पिछले दस वर्षों से कर रहा है। कबीर की हमेशा से इच्छा रही है कि उसकी भी कोई गर्लफ्रेंड हो। ठंड के मौसम में वीटी स्टेशन पर अगली की मुलाकात पगली से होती है। उसके बाद उसे वो काम करने पड़ते हैं, जिसके बारे में उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था। वह पगली से पिंड छुड़ाना चाहता है और इस प्रक्रिया में वह उससे प्यार करने लगता है। क्या वह उसकी पागलपन भरी माँग और बदमिजाजी बर्दाश्त कर पाएगा या बचाव के लिए चिल्लाता हुआ भागेगा?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi