Bollywood Movie Preview %e0%a4%86 %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%9c%e0%a4%bc%e0%a4%b0%e0%a4%be 109031800115_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आ देखें ज़रा

Advertiesment
आ देखें जरा
निर्माता : विकी राजानी
निर्देशक : जहाँगीर सुरती
संगीत : गौरव दासगुप्ता, प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकार : बिपाशा बसु, नील नितिन मुकेश, राहुल देव, सोफी चौधरी

IFM

संजय दत्त की पहली फिल्म ‘रॉकी’ के एक गाने का मुखड़ा है ‘आ देखें जरा...’ उसको आधार बनाकर इस‍ फिल्म का नाम रखा गया है। वैसे इस फिल्म का पहले ‘फ्रीज’ नाम सोचा गया था जो बाद में बदल दिया गया।

कहानी है रे आचार्य (नील नितिन मुकेश) की, जो एक फोटोग्राफर है और अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। उसके हाथ लगता है अपने दादा का स्पेशल कैमरा, जिसमें उसे भविष्य की झलक दिखाई देती है।

कैमरा हाथ लगते ही रे की जिंदगी बदल जाती है। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी जिंदगी इतनी बेहतर हो जाएगी। धनवान होने के साथ-साथ उसकी जिंदगी में सिमी (बिपाशा बसु) आती है, जिसे वह बेहद चाहता है।

सिमी सेक्सी है, डीजे है और जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती है। रे को लगता है कि उसकी जिंदगी में अब खुशियाँ ही ‍खुशियाँ हैं, लेकिन कैमरे की ताकत अपने साथ कुछ खतरे भी लाती है। रे का सामना अँधेरे पक्ष से होता है। उसे न केवल बुरी ताकतों से बल्कि भाग्य से भी लड़ना पड़ता है।

‘आ देखें जरा’ एक तेज गति वाली रोमांटिक, म्यूजिकल, थ्रिलर और एक्शन ‍फिल्म है, जो दर्शकों से भरपूर मनोरंजन का वादा करती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi