‘आलू चाट’ कहानी है निखिल (आफताब शिवदासानी) की, जो अमेरिका स्थित मल्टीनेशनल बैंक में काम करता है। दिल्ली का रहने वाला निखिल खुले विचारों वाला इंसान है जो अपने परिवार से मिलने भारत आता है।
आमना (आमना शरीफ) निखिल को पसंद करती है। आमना भी अमेरिका में रहती है, लेकिन दिल से पूरी तरह भारतीय है। भारतीय संस्कृति और परंपरा पर उसे विश्वास है। निखिल और आमना की शादी में ढेर सारी बाधाएँ हैं। कहानी में निक्की (लिंडा) भी है, जो है तो अमेरिकन लड़की, लेकिन शादी कर वह भारत में बसना चाहती है क्योंकि भारतीय सभ्यता उसे बेहद पसंद है।
IFM
यदि आपका परिवार आपकी मर्जी की शादी के खिलाफ हो, तो आप क्या करेंगे? परिवार बदल लेंगे या अपना जीवन साथी? या फिर जिंदगी को आलू चाट बना लेंगे?
‘आलू चाट’ में खूब सारे मसाले हैं। कहानी के अंदर कहानी और वो भी चटपटी चटनी के साथ। संकीर्ण मानसिकता वाले माता-पिता की संकरी गलियों से लेकर प्यार और रोमांस की खुली दुनिया तक कई उतार-चढ़ाव के साथ यह फिल्म यात्रा कराएगी।