Bollywood Movie Preview %e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80 786 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80 112112700055_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खिलाड़ी 786 की कहानी

Advertiesment
खिलाड़ी 786
बैनर : हरी ओम एंटरटेनमेंट कं., इरोज इंटरनेशनल मीडिया लि., एचआर म्युजिक
निर्माता : हिमेश रेशमिया, ट्विंकल खन्ना, सुनील ए. लुल्ला
निर्देशक : आशीष आर. मोहन
संगीत : हिमेश रेशमिया
कलाकार : अक्षय कुमार, असिन, हिमेश रेशमिया, परेश रावल, मिथुन चक्रवर्ती, राज बब्बर, मुकेश सिंह, जॉनी लीवर, क्लाडिया सिएस्ला
रिलीज डेट : 7 दिसम्बर 2012

PR


खिलाड़ी 786 इस वर्ष अक्षय कुमार की रिलीज होने वाली पांचवीं फिल्म होगी। खिलाड़ी कुमार के लिए ये साल बेहतरीन रहा है। उनकी दो फिल्मों ‘राउडी राठौर’ और ‘हाउसफुल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। निर्माता के रूप में बनाई गई ‘ओह माय गॉड’ हिट रही।

‘जोकर’ जरूर पिटी या कहें बुरी तरह पिटी, लेकिन अक्षय ने अपने आपको इस फिल्म के रिलीज होने के पहले ही अलग कर दामन पर दाग लगने से बचा लिया। कुछ लोगों ने उनकी ईमानदारी की तारीफ की कि अक्षय को फिल्म पसंद नहीं आई तो उन्होंने अपने प्रशंसकों से इसे देखने की गुजारिश नहीं की। दूसरी ओर आलोचना इसलिए झेलनी पड़ी कि ‘जोकर’ में काम करने के बदले पैसे लिए हैं तो एक प्रोफेशनल कलाकार की तरह प्रचार भी करना था।

खैर, अक्षय अपने अच्छे चल रहे वक्त को पूरी तरह भुनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने ताबड़तोड़ ‘खिलाड़ी 786’ पूरी की और दिसम्बर में यह फिल्म रिलीज होने जा रही है। एक दौर ऐसा था जब अक्षय कुमार ने खिलाड़ी नाम वाली कई सफल फिल्में दी थीं, अब लंबे समय बाद खिलाड़ी शब्द का इस्तेमाल उनकी फिल्म के नाम में हो रहा है।

webdunia
PR


कॉमेडी और एक्शन से भरपूर इस फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार है, मनसुख एक मैरिज ब्यूरो चलाने वाले चम्पक लाल का बेटा है। मनसुख ने जो भी काम किए है उसमें उसे असफलता मिली है। अपने पिता के व्यवसाय में उसने हाथ बंटाते हुए उसने जो भी शादी तय की, शादी होने के पहले ही वे टूट गईं।

webdunia
PR


अपने पिता की नजरों में अपने आपको काबिल साबित करने के लिए मनसुख एक मौका और मांगता है और एक अजीबोगरीब रिश्ता करवाने में जुट जाता है। अंडरवर्ल्ड डॉन टीटी भाई की बिगड़ैल बहन इंदू की शादी वह पुलिस ऑफिस बहत्तर सिंह उर्फ खिलाड़ी 786 से तय करवाने की कोशिश करता है।

webdunia
PR


टीटी भाई को मनसुख कहता है वे भी अपने आपको पुलिसवाला बताए। अति उत्साही मनसुख यह नहीं जानता कि बहत्तर सिंह, उसके पिता सत्तर सिंह और अंकल इकहत्तर सिंह पुलिस वाले नहीं बल्कि चोर हैं।

webdunia
PR


मजा तब आता है ‍जब दो अलग-अलग प्रदेश में रहने वाले परिवार एक-दूसरे के सामने अपने आपको पुलिस वाला बताते हैं, बेचारा मनसुख यह नहीं जानता कि भांडा फूटने पर उसका क्या हश्र होगा?

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi