Bollywood Movie Preview %e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80 114013000089_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुंडे की कहानी

Advertiesment
गुंडे
बैनर : यशराज फिल्म्स
निर्माता : आदित्य चोपड़ा
निर्देशक : अली अब्बास जफर
संगीत : सोहेल सेन
कलाकार : प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, इरफान खान
रिलीज डेट : 14 फरवरी 2014

webdunia
PR

जब वे लगभग 12 वर्ष के आसपास के होंगे तब उन्हें अपनी जिंदगी को बचाने के लिए पहली बार भागना पड़ा था। तब दुनिया ने उन्हें 'रिफ्यूजी' कहा था। बात 1971 के आसपास की है, जब युद्ध की वजह से एक नए देश 'बंगला देश' का जन्म हुआ था। इसी वक्त के आसपास बाला (अर्जुन कपूर) और बिक्रम (रणवीर सिंह) का भी जन्म हुआ था।। उन्होंने युद्ध और उससे होने वाले परिणामों को नजदीक से देखा है। उन्हें हमेशा अपने आपको बचाने के लिए लड़ना पड़ता है। दौड़ते-भागते वे कलकत्ता आ पहुंचते हैं। दुनिया को समझने के पूर्व वे एक-दूसरे को अच्छी तरह जान जाते हैं और बहुत जल्दी दोनों पक्के दोस्त बन जाते हैं।


webdunia
PR

बिक्रम के पास तेज दिमाग है और दोनों में वह बड़ा है। अवैध धंधे की बारीकियां वह बखूबी जानता है। जिन्हें वह प्यार करता है उनके लिए वह कुछ भी करने के लिए तैयार है।


webdunia
PR

यदि बिक्रम बर्फ है तो बाला आग है। बात-बात में वह उबल जाता है। शरीर से बेहद मजबूत बाला बेहद वफादार है। मुंह से ज्यादा उसके हाथ-पैर चलते हैं।


webdunia
PR

बिक्रम और बाला को जब लगता है कि उनका अच्छा वक्त आ गया है, तब कुछ न कुछ ऐसी घटना घटती है कि वे नीचे आ जाते हैं। लेकिन उनका साथ ही सबसे बड़ी ताकत है। वे साथ होते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है।


webdunia
PR

कई वर्ष गुजर जाते हैं, बिक्रम और बाला कलकत्ता के दबंग, कुख्‍यात और उधमी गुंडे बन जाते हैं। उनके पास सब कुछ है और तभी एंट्री होती है कैबरे डांसर नंदिता (प्रियंका चोपड़ा) की।


webdunia
PR

बिक्रम और बाला की तरह नंदिता का नाम भी कलकत्ता में मशहूर है। दिन में कलकत्ता गर्ल नजर आने वाली नंदिता शाम ढलते ही कैबरे से गजब ढाने लगती है। वह नाइट क्लब क्या कलकत्ता की सबसे सुंदर डांसर है। उसकी खूबसूरती का जादू बाला और बिक्रम पर भी चलता है और वे उसकी ओर खींचे चले आते हैं।


webdunia
PR

नंदिता के आने बाला और बिक्रम की रूखी जिंदगी में रंगों की बहार छा जाती है। वे खुश रहने लगते हैं, लेकिन उन्हें आने वाले तूफान का अहसास नहीं है।


webdunia
PR

एसीपी सत्यजीत सरकार की एंट्री होती है। उसे गलत को सही करना आता है। कानून तोड़ने वालों को कानून का सबक सीखाना वह अच्छी तरह जानता है। बड़े से बड़े गुंडों को उसने अपने ही बनाए हुए नियमों से कई बार कानून का पाठ पढ़ाया है। दिमाग उसका बहुत तेज चलता है और परिस्थिति को भांपना उसे अच्छी तरह आता है।


webdunia
PR

इसके बाद शुरू होती है एक सनसनीखेज, रोमांचक और ड्रामेटिक कहानी जो इन्हीं चारों के इर्दगिर्द घूमती है।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi