‘गेम’ नील मेनन (अभिषेक बच्चन), ओ.पी. रामसे (बोमन ईरानी), तिशा खन्ना (शहाना गोस्वामी) और विक्रम कपूर (जिम्मी शेरगिल) नामक चार अजनबियों की कहानी है। नील एक कैसिनो का मलिक है। उसने अपना पैसा अलग-अलग धंधों में लगा रखा है, जिसमें से कुछ वैध है और कुछ अवैध। विक्रम एक सुपरस्टार है, जिसे भारत की गलियों में रहने वाला बच्चा-बच्चा जानता है। विक्रम की पिछली तीन फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं। अगली बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली है, जिस पर उसका करियर दाँव पर लगा है।
PR
ओपी रामसे थाइलैंड का कद्दावर नेता है, जो वहाँ के प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल है। तिशा खन्ना क्राइम जर्नलिस्ट है, जिसका करियर अब तक सही दिशा में आगे नहीं बढ़ा है। ये चारों एक-दूसरे को बिलकुल भी नहीं जानते। इन्हें कबीर मल्होत्रा (अनुपम खेर) नामक शख्स ग्रीस स्थित अपने प्राइवेट आयलैंड में बुलाता है। कबीर के बारे में इन्हें ज्यादा पता नहीं है, लेकिन उसके बुलाए स्थान पर वे पहुँच जाते हैं। अगली सुबह सभी पछताते हैं कि वे यहाँ क्यों आए हैं?
PR
माया (सेरा जेन डिएस) इन चारों अजनबियों के बीच का कनेक्शन है और सिया अग्निहोत्री (कंगना) एक जासूस। इन सभी के साथ कुछ अजीब तरह की घटनाएँ घटती हैं और कहानी में दिलचस्प उतार-चढ़ाव आते हैं। ‘गेम’ में प्यार, बदला, सजा और हत्याएँ हैं। हर कोई ठोस कारणों के साथ संदेह के घेरे में है।
PR
निर्देशक के बारे में : अभिनेता रमेश और सीमा देव के बेटे अभिनय देव को बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक माना जा रहा है। बतौर निर्देशक उन्होंने पहली फिल्म आमिर खान के लिए ‘देहली बैली’ नाम से बनाई है जो इसी वर्ष जुलाई में रिलीज होगी। उनके द्वारा बनाई गई दूसरी फिल्म ‘गेम’ पहले रिलीज हो रही है। अभिनय का कहना है कि गेम एक क्राइम थ्रिलर है, जिसे देखते समय दर्शक सीट पर ही चिपके रहेंगे।