PR |
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित गोलमाल और गोलमाल रिटर्नस को पसंद किया गया और बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों ने सफलता भी हासिल की। गोलमाल एक ब्रांड नेम बन गया है और इसी का फायदा उठाते हुए गोलमाल 3 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। एक बार फिर सभी वो चरित्र इस फिल्म में नजर आएँगे जो दर्शकों को बेहद पसंद हैं।
PR |
PR |
ये विशिष्ट परिवार न केवल आपको गुदगुदाएगा बल्कि इसमें आपको रोमांस और दिल को छूने वाले दृश्य भी देखने को मिलेंगे। ‘गोलमाल 3’ देखना यानी कुछ मस्ती से भरे प्यारे लम्हों का साक्षी बनना है। फिल्म बनाने वालों का दावा है कि ‘गोलमाल 3’ में इस सीरिज की पिछली फिल्मों के मुकाबले तिहरा मजा और हास्य है।
PR |
निर्देशक के बारे में : गोलमाल 3 रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित 6ठी फिल्म है। उनकी हास्य फिल्मों में जबरदस्त स्टंट भी देखने को मिलते हैं। फिल्म के बारे में रोहित कहते हैं ‘गोलमाल 3 मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती है क्योंकि दर्शकों की अपेक्षाएँ बहुत ज्यादा है। मैं कहना चाहूँगा कि यह मेरे द्वारा निर्देशित सारी फिल्मों से बिलकुल अलग है और मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।‘