शाहिद कपूर और केन घोष की जोड़ी ‘चांस पे डांस’ लेकर हाजिर हो रही है। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें शाहिद के संघर्ष की झलक देखने को मिलेगी।
चांस पे डांस समीर (शाहिद कपूर) की कहानी है जो बेहद प्रतिभाशाली है। उत्साही, मेहनती और ऊर्जावान समीर का अभिनेता बनने का सपना है। अपने इस गोल को पाने के लिए वह दिन-रात मेहनत करता है। उसका ध्यान सिर्फ अपने ध्येय पर रहता है।
PR
इस सपने को पूरा करना आसान नहीं है। समीर के रास्ते में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। कई बार आशाएँ निराशाओं में बदल जाती हैं। इसके बावजूद समीर हिम्मत नहीं हारता। हर मुसीबत का सामना वह करता है। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है और समीर अपना संघर्ष जारी रखता है।
समीर की इस संघर्ष यात्रा में कोरियोग्राफर टीना (जेनेलिया) उसका साथ देती है। समीर का मानना है कि कभी न कभी जिंदगी एक चांस जरूर देती है... इसलिए चांस पे डांस।