Bollywood Movie Preview %e0%a4%9c%e0%a4%ac %e0%a4%b5%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%9f 107090300056_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब वी मेट

Advertiesment
शाहिद कपूर करीना कपूर जब वी मेट
निर्माता : धीलिन मेहता
निर्देशक : इम्तियाज अली
संगीत : प्रीतम चक्रवर्ती
कलाकर : शाहिद कपूर, करीना कपूर, दारा सिंह, किरण जुनेजा

PR
शाहिद कपूर और करीना कपूर की निजी जिंदगी के बारे में काफी कुछ कहा जा रहा है, लेकिन दोनों ‘जब वी मेट’ में नजर आने वाले हैं। करीना के मुताबिक शाहिद और उसकी एक अरसे से रोमांटिक फिल्म करने की इच्छा थी, जो इस फिल्म के जरिये पूरी होने जा रही है।

इस फिल्म की एक खास बात यह है कि इसका नाम जनता ने चुना। निर्देशक इम्तियाज अली को कोई नाम सूझ नहीं रहा था। उन्होंने तीन नाम विकल्प के रूप में जनता के सामने रखे और एक नाम चुनने को कहा। ‘जब वी मेट’ को सर्वाधिक पसंद किया गया।

उद्योगपति आदित्य (शाहिद कपूर) अपने आपको पराजित महसूस करता है। वह जिस लड़की को चाहता था उसकी किसी और से शादी हो जाती है। इस सदमे के कारण वह इधर-उधर घूमते हुए एक ट्रेन में जा बैठता है।

गीता (करीना कपूर) अपने प्रेमी से मिलने जा रही है। उसकी मुलाकात आदित्य से होती है। शुरूआत में दोनों एक-दूसरे से चिढ़ते हैं, लेकिन फिर दोस्ती हो जाती है। दोनों अंबाला पहुँचते हैं, जहाँ गीता का घर है। गीता उसे अपने घर ले जाती है, जहाँ उसके घर वाले आदित्य को ही गलती से उसका प्रेमी समझ लेते है।

webdunia
PR
गीता अपने प्रेमी से मिलने मनाली जाती है। मनाली में उसका प्रेमी गीता के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता और उसे स्वीकारने से इंकार कर देता है। गीता के परिवार वाले उसकी खोज करते हैं।

गीता अपने परिवार को सच्चाई बताना चाहती है, लेकिन फिर उसके दिल में खयाल आता है कि परिवारवालों की गलतफहमी को ही सच्चाई मान लिया जाए। उसे लगता है कि वह और आदित्य ही एक-दूसरे के लिए बने हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi