Bollywood Movie Preview %e0%a4%9c%e0%a4%af %e0%a4%b9%e0%a5%8b %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80 113122100093_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जय हो की कहानी

Advertiesment
जय हो
बैनर : इरोज इंटरनेशनल, सोहेल खान प्रोडक्शन्स
निर्माता : सुनील ए लु्ल्ला, सोहेल खान
निर्देशक : सोहेल खान
संगीत : साजिद-वाजिद, अमाल मलिक
कलाकार : सलमान खान, डेजी शाह, तब्बू, डैनी डेंजोंगपा, नादिरा बब्बर, सुनील शेट्टी, अश्मित पटेल
रिलीज डेट : 24 जनवरी 2014

PR


जय (सलमान खान) एक आम आदमी है जिसने भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। जय का एक ही मिशन है लोगों की सहायता करना। उसका मंत्र बहुत ही आसान है- लोगों की मदद करो और फिर उनसे विनती करो कि वे दूसरों की सहायता करें। इस तरह से मददगार लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होगी।

webdunia
PR

अपने मिशन में जय का सामना एक बहुत ही सशक्त राजनेता (डैनी) और उसके परिवार से होता है। भूतपूर्व आर्मी ऑफिसर होने के नाते जय किसी भी तरह की चुनौती से नहीं घबराता है। उसका विश्वास है कि देश की सेवा करने के लिए यूनिफॉर्म पहनना जरूरी नहीं है।

webdunia
PR

राजनेता और उसकी फौज से मुकाबले के लिए जय तैयार है, लेकिन उसकी बहन गीता (तब्बू) को अंदेशा है कि इस लड़ाई की लपटें उसके भाई जय और पूरे परिवार के लिए खतरनाक हो सकती है।

webdunia
PR

गीता अपने भाई जय पर दबाव डालती है कि वह राजनेता से समझौता कर ले। अनमने भाव से जय यह काम कर लेता है। इस कारण जब जय को जलालत सहना पड़ती है तो वह अपना आपा खो बैठता है और राजनेता के खिलाफ आर-पार की लड़ाई छेड़ देता है।

webdunia
PR

यह लड़ाई असंतुलित है। एक तरफ राजनेता और उसके खतरनाक साथी और दूसरी ओर अकेला जय। जय नहीं जानता कि जिन लोगों की उसने अब तक मदद की है वे उसके लिए इकट्ठा हो रहे हैं ताकि ‘जय हो’ की गूंज दूर तक सुनाई दे।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi