बैनर : वाइकिंग मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रा.लि.
निर्माता : रैना सचिन जोशी
निर्देशक : कैजाद गुस्ताद
संगीत : शरीब साबरी, तोशी साबरी
कलाकार : सनी लियोन, सचिन जोशी, नसीरुद्दीन शाह, मकरंद देशपांडे
रिलीज डेट : 13 दिसम्बर 2013
जैकपॉट एक तेज गति से भागती थ्रिलर मूवी है, जिसमें क्रेजी कैरेक्टर्स हैं। केसिनी की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की कहानी गोआ में सेट है।
जैकपॉट नामक केसिनो एक जहाज में स्थित है। जहां रात भी दिन के समान लगती है। 24 घंटे ये खुला रहता है। यह नॉन-स्टाप केसिनो गोआ की शान है।
युवाओं का एक समूह इस केसिनो में योजनाबद्ध तरीके से लोगों को ठगता है। न उन्हें कोई नुकसान होता है और न ही कोई परेशानी। सारा काम योजना के मुताबिक चलता है।
सेर को सवा सेर मिलता ही है। कुछ लोग इन ठगों को ठगने लगते हैं। पांच मेंबर्स की यह गैंग बिखरने लगती है। एक-दूसरे पर शक होने लगता है। यदि नोटों से भरे ब्रीफकेस हो, खूबसूरत लड़कियां हाथ में बंदूक लिए हो और चीजें मन मुताबिक न हो तो झल्लाहट होना स्वाभाविक है।
केसिनो की यह लड़ाई गलत दिशा में मुड़ती है। बदला, वासना और प्यार के समीकरण बदल जाते हैं।
About Writer
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।....
और पढ़ें