डेविड फिल्म की कहानी तीन डेविड की जिंदगी, तीन दुनिया के विभिन्न हिस्सों और तीन अलग-अलग कालखंड में दिखाई गई है।
1975 लंदन - 30 वर्षीय डेविड एक खतरनाक माफिया इकबाल गनी के लिए काम करता है। इकबाल की वहां पर पूरी एशियन कम्युनिटी पर धाक है। डेविड की निगाह गनी के साम्राज्य पर है। एक ऐसी घटना घटती है जो उसका भविष्य बदल देती है।
PR
1999 मुंबई- 19 वर्षीय डेविड एक संगीतकार है। हंसमुख टीनएजर डेविड की जिंदगी की शांति तब भंग हो जाती है जब उसके परिवार को एक राजनीतिक मामले में घसीटा जाता है।
PR
2010 गोआ- 40 वर्षीय मछुआरा डेविड गोआ के एक गांव में रहता है। वह गूंगी और बहरी रोमा से प्यार करने लगता है। उसकी एक ही उलझन है कि रोमा अपने बेस्ट फ्रेंड पीटर से दस दिनों बाद शादी करने वाली है।
तीनों डेविड को एक ऐसा कदम उठाना पड़ेगा जो उनकी जिंदगी में बदलाव ला सके। तीन जिंदगियां जुड़ी हुई है एक ही नाम ‘डेविड’ से।