Bollywood Movie Preview %e0%a4%a1%e0%a5%88%e0%a4%a1%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2 109082500093_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डैडी कूल

Advertiesment
डैडी कूल
बैनर : मारुति इंटरनेशनल
निर्माता : अशोक ठाकरिया, इंद्र कुमार
निर्देशक : के मुरली मोहन राव
संगीतः राघव सच्चर
कलाकार : सुनील शेट्टी, आरती छाबडि़या, आशीष चौधरी, ट्यूलिप जोशी, आफताब शिवदासानी, जावेद जाफरी, किम शर्मा, सोफिया चौधरी, राजपाल यादव, चंकी पांडे, सुहासिनी मुळे, प्रेम चोपड़ा, वृजेश हीरजी, शरद सक्सेन
IFM

एक अन्त्येष्टि में क्या होता है? आँसू, दु:ख, कुछ उदास चेहरें, खामोशी...। लेकिन क्या हो जब ताबूत बनाने वाला गलती से किसी दूसरे इंसान का शव पहुँचा दे। कुछ ऐसा ही नजर आता है स्टीवन लैजारस (सुनील शेट्टी) के पिता के अंतिम संस्कार के दौरान।

स्टीवन महान लेखक बनना चाहता है और अपने पिताजी को उसी शैली में विदा करना चाहता है। वह अपने पिता की शान में कसीदा पढ़ श्रद्धांजलि देना चाहता है। परिवार के गुणगान करना चाहता है। उसकी सारी तैयारियाँ उस वक्त गड़बड़ा जाती हैं, जब अंतिम यात्रा के लिए ताबूत बनाने वाले ने उसके पिता की जगह किसी और का शव भेज दिया। ट्रेजेडी अचानक कॉमेडी में बदल जाती है।

इस अन्त्येष्टि में कई किरदार इकठ्ठा हैं और हर किरदार की अपनी कहानी है। स्टीवन का छोटा भाई ब्रायन (आशीष चौधरी) की कमाई कम है और वह अपनी माँ को नहीं रखना चाहता है। उसका कहना है कि इस कमाई में वह अपनी माँ और उनके कुत्तों को नहीं पाल सकता।

स्टीवन की पत्नी नैंसी (आरती छाबडि़या) अपनी सास (सुहासिनी मुळे) के साथ नहीं रहना चाहती है और ससुराल की प्रॉपर्टी एक एजेंट पिंटो (विजय पाटकर) की मदद से बेचना चाहती है।

माइकल (आफताब शिवदासानी) मारिया (ट्यूलिप जोशी) को बेहद चाहता है, लेकिन अपने होने वाले ससुर से मिलने में घबराता है। मारिया पर जिम (वृजेश हीरजी) भी मरता है और इस दु:खद मौके पर भी वह मारिया को प्रभावित करने की यथासंभव कोशिश करता है।

जेनी (किम शर्मा) को अपने पति कार्लोस (जावेद जाफरी) पर शक है कि उसका हॉट मॉडल आयशा (सोफी चौधरी) से अफेयर है। ब्लैकमेलर एंड्रयू (राजपाल यादव) मृत लैजारस (शरत सक्सेना) के कुछ राज जानता हैं और उसके जरिये पैसा कमाना चाहता है।

इन सारे पात्रों के जरिये हास्य से भरी कई परिस्थितियाँ अन्त्येष्टि के दौरान पैदा होती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi