Bollywood Movie Preview %e0%a4%a1%e0%a5%89%e0%a4%a8 2 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80 111111600141_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

डॉन 2 की कहानी

द किंग इज़ बैक

Advertiesment
डॉन 2
बैनर : एक्सेल एंटरटेनमेंट, रिलायंस एंटरटेनमेंट
निर्माता : फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, शाहरुख खान
निर्देशक : फरहान अख्तर
संगीत : शंकर-अहसान-लॉय
कलाकार : शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, लारा दत्ता, बोमन ईरानी, ओम पुरी, कुणाल कपूर
रिलीज डेट : 23 दिसंबर 2011

PR

पांच साल पहले पुलिस द्वारा बिछाए गए जाल में डॉन (शाहरुख खान) ने खुद पुलिस को उलझा दिया और उनकी नाक के नीचे से चलता बना। पुलिस जिसे पान चबाने वाला सीधा-सादा विजय समझ रही थी, दरअसल वो डॉन था। एक बार फिर चोर-पुलिस के खेल में डॉन ने पुलिस को मात दे दी।


webdunia
PR

रोमा (प्रियंका चोपड़ा) जिसे डॉन ‘जंगली बिल्ली’ कहकर पुकारता है, अभी भी अपने भाई रमेश की हत्या का बदला डॉन से लेना चाहती है। वह डॉन जैसे दिखने वाले विजय के प्यार के चक्कर में पड़ गई थी और यह जानकर चकित रह गई कि वह विजय नहीं डॉन है। अब वह इंटरपोल में शामिल हो चुकी है और डॉन को पकड़ने की योजना का अहम हिस्सा है।


webdunia
PR

एशिया पर डॉन अपना दबदबा बना चुका है। उसकी नजर अब यूरोप पर है। कुआलालम्पुर से उसका एक्शन अब बर्लिन शिफ्ट हो गया है। यूरोप में वह किसी भी कीमत पर अपना दबदबा बनाना चाहता है। इसके लिए वह अपने रास्ते में आने वाले हर शख्स को हटाने के ‍पहले सोचेगा भी नहीं। पुलिस और डॉन की लुकाछिपी का मजा फिर देखने को मिलेगा ‘डॉन 2’ में।


webdunia
PR


निर्देशक के बारे में :
फरहान अख्तर को ऑलराउंडर कहा जा सकता है। अभिनय, लेखन, गायन, निर्देशन सब कुछ वे सफलतापूर्वक कर लेते हैं। बतौर निर्देशक उनकी फिल्म पांच वर्ष बाद आ रही है। डॉन - द चेज़ बिगिन्स अगेन का सीक्वल डॉन 2 उन्होंने बनाया। पिछली फिल्म रीमेक थी और इस बार डॉन 2 में मौलिक कहानी देखने को मिलेगी। दिल चाहता है (2001), लक्ष्य (2004) और डॉन (2006) जैसी फिल्में बना चुके फरहान को फिल्म माध्यम की अच्छी समझ है। डॉन 2 के ट्रेलर्स सराहे जा रहे हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि ‘डॉन 2’ में जबरदस्त एक्शन और रोमांच देखने को मिलेगा।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi