बैनर : एक्सेल एंटरटेनमेंट, आमिर खान प्रोडक्शन्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट निर्माता : फरहान अख्तर, आमिर खान, रितेश सिधवानी निर्देशक : रीमा कागती संगीत : राम सम्पत कलाकार : आमिर खान, करीना कपूर, रानी मुखर्जी, राम कुमार यादव, नवाजुद्दीन सिद्दकी रिलीज डेट : 30 नवम्बर 2012
PR
तलाश का इंतजार आमिर खान के प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं। यह इंतजार तीन वर्ष लंबा है क्योंकि बतौर हीरो आमिर की पिछली फिल्म थ्री इडियट्स वर्ष 2009 में रिलीज हुई थी। तलाश बनकर अरसे से तैयार है, लेकिन कुछ कारणों से इसकी रिलीज लगातार टलती रही है। बताया जाता है कि परफेक्शनिस्ट खान इस फिल्म के अंत से नाखुश थे, इसलिए फिल्म के रिलीज में देरी हुई। आमिर जब तक संतुष्ट नहीं होते हैं तब तक बात आगे नहीं बढ़ती, भले ही इसमें कितना ही वक्त लगे।
PR
PR
पुलिस इंसपेक्टर शेखावत (आमिर खान) को सुबह फोन आता है। फोन करने वाला एक मौत और एक दुर्घटना के बारे में बताता है। यह केस शेखावत के लिए ऐसी गुत्थी बन जाता है जिससे सुलझाने में उसके वैवाहिक जीवन दांव पर लग जाता है। पत्नी रोशनी और शेखावत आमने-सामने आ खड़े होते हैं।
PR
PR
इस केस को सुलझाने में लगे शेखावत की मुलाकात सेक्स वर्कर रोज़ी से होती है। रोज़ी से मुलाकात के बाद इस केस का रहस्य और गहरा जाता है और शेखावत के लिए यह पहेली और कठिन हो जाती है।
PR
PR
एक साधारण कार दुर्घटना की जांच एक ऐसे रहस्य में बदल जाती है, जिसके ऊपर से पर्दा हटाना आसान नहीं है।