निर्माता : आरती शेट्टी, पूजा शेट्टी देओरा निर्देशक : अभिषेक शर्मा संगीत : शंकर-अहसान-लॉय कलाकार : अली ज़ाफर, बैरी जॉन, चिन्मय मंडलेकर, चिराग वोरा, पियूष मिश्रा, सीमा भार्गव, सुगंधा गर्ग
PR
‘तेरे बिन लादेन’ एक व्यंग्यात्मक कहानी पर आधारित फिल्म है। पाकिस्तान का एक युवा न्यूज रिपोर्टर अली अमेरिका जाकर अपने सपने पूरा करना चाहता है। कई बार वह कोशिश करता है, लेकिन उसका वीज़ा रिजेक्ट हो जाता है। उस निराश रिपोर्टर के चेहरे पर तब मुस्कान आ जाती है जब उसका सामना एक ओसामा बिन लादेन जैसे दिखने वाले व्यक्ति से होती है।
अली के दिमाग में विचार कौंधता है। वह ओसामा का एक झूठा वीडियो तैयार करता है। इस वीडियो को वह न्यूज चैनल्स को बेच देता है। अली ने सोचा भी नहीं था कि इसका प्रभाव इतना गंभीर होगा कि व्हाइट हाउस इस मामले में शामिल हो जाएगा और परिस्थिति पर नियंत्रण कर पाना उसके लिए मुश्किल होगा।
क्या कहते हैं निर्देशक अभिषेक शर्मा : आज ज्यादातर लोग ‘अमेरिकन ड्रीम’ देखते हैं। उन्हें लगता है कि वहाँ पहुँचकर उनके सारे सपने पूरे हो जाएँगे। मेरी फिल्म का मुख्य किरदार अली हसन दुनिया की वर्तमान स्थिति का प्रतिनिधित्व करता है। 9/11 से जुड़ी कई फिल्में बनी हैं, लेकिन ‘तेरे बिन लादेन’ इस मायने में अलग है क्योंकि इसमें हास्य है। मेरी फिल्म का किरदार अली हासन अपने ‘अमेरिकन ड्रीम’ को पूरा करने के लिए बिन लादेन का झूठा वीडियो तक बना डालता है। एक गंभीर घटना पर कॉमिक स्क्रिप्ट लिखना आसान नहीं था। उससे भी कठिन था उसे पर्दे पर उतारना, परंतु मैं अपने निर्माताओं का शुक्रगुजार हूँ कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया।