दबंग फिल्म की सफलता ने सलमान खान के करियर ग्राफ को न केवल थाम लिया बल्कि सलमान को उनके करियर के शिखर तक पहुंचा दिया। इस समय सलमान जिस फिल्म में काम कर रहे हैं वो फिल्म आय के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उनके फैंस को कहानी, स्क्रीनप्ले, एक्टिंग से कोई मतलब नहीं है। वे तो बस सलमान को देखने के लिए आते हैं।
PR
PR
दबंग 2 में लगभग दबंग वाली ही टीम है। दो महत्पवूर्ण परिवर्तन हुए हैं। विलेन के रूप में अब प्रकाश राज नजर आएंगे, जिनकी अदाकारी हम ‘वांटेड’ और ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। निर्देशन का भार अरबाज खान के कंधों पर है।
PR
PR
दबंग का निर्देशन अभिनव कश्यप ने किया था, लेकिन दबंग 2 को लेकर उनकी खान ब्रदर्स से कुछ अनबन हो गई और निर्देशन की बागडोर अरबाज ने संभाल ली। वैसे सलमान के होते हुए अरबाज को ज्यादा चिंता नहीं है।
PR
PR
दबंग 2 में एक बार फिर चुलबुल पांडे (सलमान खान) चुलबुली हरकत करते हुए नजर आएंगे। कहानी को वही से आगे बढ़ाया जाएगा जहां पर दबंग 2 खत्म हुई थी। रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) और माखन (अरबाज खान) के सहारे कहानी आगे बढ़ेगी।
PR
PR
चुलबुल एक बार फिर कहानी का केन्द्र होगा। इस बार गांव नहीं बल्कि एक शानदार शहर नजर आने वाला है क्योंकि चुलबुल का ट्रांसफर शहर में जो हो गया है। जगह जरूर बदल गई हो, लेकिन चुलबुल के मिजाज में वही देसीपन देखने को मिलेगा। इस बार शहर में होगी चुलबुल की एक दमदार विलेन से टक्कर।