जैसा कि नाम से ही जाहिर है कि ‘दस कहानियाँ’ में हमें दस कहानियाँ देखने को मिलेंगी। इसे 12 अलग-अलग लेखकों ने लिखा है। 6 निर्देशकों ने निर्देशित किया है और 25 कलाकारों ने इसमें अभिनय किया है।
PR
1) राइस प्लेट निर्देशक : रोहित रॉय कलाकार : शबाना आजमी, नसीरूद्दीन शाह एक कट्टर हिंदू महिला की राइस प्लेट पर यदि एक मुसलमान अपना हक जमाए, तो वह क्या करेगी। वह अपनी भूख को अहमियत देगी या फिर अपने विश्वासों को। ‘राइस प्लेट’ में इन क्षणों को खूबसूरती के साथ पेश किया जाएगा।
PR
2) सेक्स ऑन द बीच निर्देशक : अपूर्व लाखिया कलाकार: डिनो मारिया, तरीना समुद्र किनारे डिनो को एक फटी-पुरानी किताब मिलती है। अचानक उसका किरदार एक सुंदर स्त्री में बदल जाता है। दोनों शानदार समय बिताते हैं। अचानक सब कुछ बदल जाता है। वह रहस्यमय स्त्री कौन थी? क्या हर सपने की कोई कीमत होती है?
PR
3) लवडेल निर्देशक : जसमीत कलाकार : नेहा ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी, अनुपम खेर, अनुराधा सिंह अनुया की मुलाकात ट्रेन में बैठी एक बूढ़ी महिला से होती है। वह कान में सिर्फ एक बाली पहने हुए है। अनुया को महसूस होता है कि यह मुलाकात उसकी जिंदगी बदल सकती है। क्या आप भाग्य पर विश्वास करते हैं? क्या एक पल जिंदगी बदल सकता है?
PR
4) मेट्रिमोनी निर्देशक : संजय गुप्ता कलाकार : मंदिरा बेदी, सुधांशु, अरबाज़ खान मिलिए मिस्टर और मिसेज़ सरीन से। यह युगल खुशहाल जिंदगी जी रहा है। समर्पित पत्नी हर गुरुवार अपनी आंटी से मिलने जाती है या फिर? क्या प्यार में हम सिर्फ मूर्ख बनते हैं?
PR
5) गुब्बारे निर्देशक : संजय गुप्ता कलाकार : नाना पाटेकर, रोहित रॉय, अनीता अपने पति से झगड़ने के बाद बस में बैठी अनीता एक रहस्यमय आदमी के पास बैठती है। उसके हाथ में लाल रंग के 14 गुब्बारे हैं। उस आदमी का अतीत उजागर होता है और अनीता को जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण सबक मिलता है। उन गुब्बारों का क्या रहस्य है? यह एक ऐसी कहानी है जो हमेशा हमारे दिल में बसी रहेगी।
PR
6) पूरणमाशी निर्देशक : मेघना गुलजार कलाकार : मिनिषा लांबा, अमृता सिंह, परमीत सेठी यह एक ऐसी माँ की कहानी है जो अपनी बेटी को बेहद चाहती है। बेटी की शादी होने वाली है और वह उसे खुश करने के लिए सब कुछ करने को तैयार है, लेकिन क्या ऐसा हो पाता है? एक माँ के नि:स्वार्थ प्रेम से भरी यह कहानी भावना-प्रधान है।
PR
7) स्ट्रेंजर्स इन द नाइट निर्देशक : संजय गुप्ता कलाकार : नेहा धूपिया, महेश मांजरेकर अपनी शादी की वर्षगाँठ पर वे एक-दूसरे को अपना एक भेद बताते हैं। इस वर्ष पत्नी की बारी है। वह रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में एक अपरिचित से हुई मुलाकात के बारे में बताती है। क्या पति-पत्नी को एक-दूसरे के साथ भेद बाँटना चाहिए? क्या सच को छिपाए रखना चाहिए? भेद के साथ जीना अच्छा है या भेद बताकर जीना?
PR
8) राइज एंड फॉल निर्देशक : संजय गुप्ता कलाकार : संजय दत्त, सुनील शेट्टी अंडरवर्ल्ड के डॉन और उसके दोस्त की दोस्ती और विश्वासघात की यह कहानी है। वे कभी भाइयों की तरह रहते थे, लेकिन परिस्थितियों ने दोनों को एक-दूसरे के सामने ला खड़ा किया है।
PR
9) हाई ऑन द हाईवे निर्देशक : हंसल मेहता कलाकार: जिमी शेरगिल, मासूमी हाईवे दो लोगों के अनकहे प्रेम का प्रतीक है, लेकिन इसके अविश्वसनीय मोड़ उनकी जिंदगी बदल देते हैं। क्या अंतहीन आजादी की भी कोई सीमा होती है?
PR
10) ज़ाहिर निर्देशक : संजय गुप्ता कलाकार : दीया मिर्जा, मनोज बाजपेयी एक लेखक को अपनी प्रेमिका के बारे में एक चौंका देने वाली बात पता चलती है और वह पागल हो जाता है। क्या हर चीज वैसी ही होती है जैसी दिखाई देती है? क्या प्रत्येक की जिंदगी की सतह के भीतर कुछ न कुछ रहस्य छिपा रहता है?