Bollywood Movie Preview %e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b2 %e0%a4%95%e0%a4%ac%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%80 108120300067_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल कबड्डी

Advertiesment
दिल कबड्डी
IFM
निर्माता : शैलेन्द्र आर. सिंह
निर्देशक : अनिल सीनियर
कलाकार : राहुल बोस, कोंकणा सेन शर्मा, इरफान खान, राहुल खन्ना, सोहा अली खान, पायल रोहतगी

फिल्म का नाम ‘दिल कबड्डी’ कुछ अजीब-सा लगता है। शैलेन्द्र ‍आर. सिंह द्वारा निर्मित इस फिल्म का नाम पहले ‘अर्बन तड़का’ सोचा गया था। फिर ‘बबलगम’ फाइनल हुआ और अंत में ‘दिल कबड्डी’ के नाम पर मोहर लगी।
webdunia
IFM

इस फिल्म में काम कर रहे राहुल बोस का मानना है कि उन्हें भी यह नाम अजीब लगा। इसके पहले उन्हें अपनी अभिनीत ‘झंकार बीट्स’ का नाम भी पसंद नहीं था, लेकिन उनका मानना है कि दर्शक जब फिल्म देखने बैठता है तो कुछ देर बाद नाम भूलकर फिल्म में खो जाता है। लेकिन दर्शक को सिनेमाघर तक खींचने में नाम के महत्व को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है।
‘दिल कबड्डी’ के निर्देशक ने यह फिल्म मेट्रो शहर में रहने वाले दर्शकों के लिए बनाई है, क्योंकि इसकी कहानी उन लोगों के नजदीक है। कहानी है शहर में रहने वाले दो जोड़ों की जो मौज-मस्ती के लिए वै‍वाहिक रिश्तों की अवहेलना करते हैं। इस रिश्ते को फिल्म में हास्य से भरे अंदाज में दिखाया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi