Bollywood Movie Preview %e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b9%e0%a5%80 %e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a5%80 111060200143_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

देल्ही बैली

Advertiesment
देल्ही बैली
बैनर : आमिर खान प्रोडक्शन्स, यूटीवी मोशन पिक्चर्स
निर्माता : रॉनी स्क्रूवाला, आमिर खान, किरण राव, जिम फरगेले
निर्देशक : अभिनय देव
संगीत : राम सम्पत
कलाकार : इमरान खान, पूर्णा जगन्नाथ, शेनाज़ ट्रेजरीवाला, राहुल पेंडकालकर, वीर दास, कुणाल रॉय कपूर, विजय राज
रिलीज डेट : 1 जुलाई 2011

आमिर खान अपने ऑफिस में काम कर रहे थे और उनकी पत्नी किरण राव ने टाइम पास करने लिए टेबल पर रखे स्क्रिप्ट्स के ढेर में से एक स्क्रिप्ट निकाल ली। ये स्क्रिप्ट्स आमिर को पढ़ने के लिए कई लेखकों ने दी थी, जिनमें से एक अक्षत वर्मा भी हैं।

अक्षत जब आमिर से नहीं मिल पाए तो उन्होंने आमिर की नौकरानी को ही स्क्रिप्ट थमा दी। किरण ने जब ‘देल्ही बैली’ की स्क्रिप्ट पढ़ना शुरू की तो हँस-हँसकर लोटपोट हो गई। हँसी सुन आमिर भी उनके पास पहुँच गए। उन्हें भी यह पसंद आई और तीन घंटे बाद वे पटकथा के पहले पन्ने पर लिखे लॉस एंजिल्स के एक नंबर को मिला रहे थे जो अक्षत का था। आमिर को जो कहानी पसंद आई वो आप भी जान लीजिए।

PR


ताशी, अरुण और नितिन बेहद अच्छे दोस्त हैं। हर अच्छे और बुरे काम में भागीदार। साथ में फ्लेटमेट्स भी हैं। एक महीने में ताशी की शादी होने वाली है और वह अभी भी इस सोच में डूबा हुआ है कि उसकी मंगेतर उसके लिए सही है या नहीं। अरुण समझ नहीं पा रहा है कि वह पहले किसे मारे। अपनी गर्लफ्रेंड को जिसने उसे ठुकरा दिया है या फिर अपने मूर्ख और खूसट बॉस को।

नितिन जानना चाहता है कि सँकरी गली के ठियों में स्वादिष्ट तंदूरी चिकन खाने के बाद उसका क्या हाल होता है। तीनों अपनी मस्त जिंदगी जी रहे हैं और इस बात से अंजान हैं कि वे दुनिया के सबसे खूँखार अपराधियों के संघ की हिट लिस्ट में आ चुके हैं। क्या वे इनसे बचने में कामयाब हो पाएँगे? इसका जवाब मिलेगा हँसी-मजाक से भरपूर ‘देल्ही बैली’ में।

‘देल्ही बैली’ को अँग्रेजी भाषा में बनाया गया है, इसे हिंदी में डब कर रिलीज किया जाएगा।

निर्देशक के बारे में :
अभिनय देव द्वारा निर्देशित यह पहली फिल्म है, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म ‘गेम’ पहले रिलीज हो गई। गेम का जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर गेम ओवर हुआ है उसने अभिनय की प्रतिभा पर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं, लेकिन आमिर को पूरा विश्वास है कि ‘देल्ही बैली’ के बाद अभिनय को अच्छा निर्देशक माना जाएगा।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi