यह कहानी है प्राग में रहने वाले एक जुनूनी आर्किटेक्ट की, जो अपने जीवन और प्यार में उतार-चढ़ाव से गुजर रहा है और एक चेक लड़की की, जो प्यार की तलाश में है। कहानी में ऎसा दोस्त है जिसे आप छोड़ भी नहीं सकते और भरोसा भी नहीं कर सकते। इनके अलावा एक ऎसा शख्स भी है, जो असल में नहीं है, मगर आपको अकेला भी नहीं छोड़ता। ये सभी किरदार शांति, स्वतंत्रता और प्यार की तलाश में साथ आकर, एक-दूसरे को तड़पाने के साथ ही जिंदगियों में दखल भी देते हैं। यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो आपको अपने दिल, आत्मा और मन के अंधेरे कोनों में ले जाएगी।