बैनर : ग्रेजिंग गोट प्रोडक्शन्स निर्माता : अश्विनी यार्डी, अलका भाटिया निर्देशक : कबीर सदानंद संगीत : यो यो हनी सिंह, प्रशांत वैद्यहर, रफ्तार कलाकार : जिमी शेरगिल, मोहित मारवाह, किआरा अडवाणी, विजेंदर सिंह, आरफी लांबा, अक्षय कुमार (कैमियो), सलमान खान (कैमियो) रिलीज डेट : 13 जून 2014
PR
फगली कहानी है चार दोस्तों की। देव (मोहित मारवाह), गौरव (विजेंदर सिंह), आदित्य (आरफी लांबा) और देवी (किआरा अडवाणी) ने हाल ही में कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है। वे जिंदगी के ऐसे चौराहे पर खड़े हैं जहां से कई राहें आगे की ओर जाती हैं।
PR
सभी अपना करियर शुरू करने वाले हैं। एक रात वे मौज-मस्ती करने निकलते हैं, लेकिन उनकी यह मस्ती अचानक बीच में ही रूक जाती है जब उनका सामना एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर चौटाला (जिमी शेरगिल) से होता है। इसके बाद ऐसे कई घटनाक्रम घटते हैं जो उनकी दोस्ती और सपनों की परीक्षा लेते हैं।