Bollywood Movie Preview %e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b8 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80 113101000054_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बॉस की कहानी

Advertiesment
बॉस की कहानी
बैनर : वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स
निर्माता : ‍अश्विन वर्दे
निर्देशक : एंथनी डिसूजा
संगीत : यो यो हनी सिंह, चिरंतन भट्ट, पीए दीपिक, मीत ब्रॉस अंजान
कलाकार : अक्षय कुमार, अदिति राव हैदरी, शिव पंडित, मिथुन चक्रवर्ती, डैनी, जॉनी लीवर, रॉनित रॉय, सोनाक्षी सिन्हा (आइटम नंबर)
रिलीज डेट : 16 अक्टूबर 2013

PR


बॉस फिल्म की कहानी शुरू होती है बनारस में रहने वाले ईमानदार स्कूल टीचर सत्यकांत शास्त्री के गर्ममिजाज बेटे सूर्या से, जो हरदम किसी ना किसी लड़ाई में पड़ता रहता है। सूर्या के इसी स्वभाव की वजह से सत्यकांत उसे गांव से भगा देता है और अपने छोटे बेटे शिव के साथ रहने लगता है।

webdunia
PR

सालों बाद शिव पढ़ाई करने दिल्ली जाता है जहां उसकी मुलाकात अंकिता से होती है। धीरे - धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगता है लेकिन एसीपी अयुष्मान माथुर इनके प्यार के बीच रोड़ा बन जाता है।

webdunia
PR

शिव से जलन रखने वाला आयुष्मान उसे झूठ के जाल में फंसा कर उसका भविष्य बरबाद करने की योजना बनाता है।

webdunia
PR

अब सत्यकांत को अपने बेटे शिव को किसी भी कीमत पर बचाना है और तब उसे याद आता है अपना बड़ा बेटा सूर्या।

webdunia
PR

15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सूर्या पहले वाला सूर्या नहीं रह जाता। वह अब हरियाणा का डॉन बन चुका है जिसे लोग बॉस बुलाते हैं।

webdunia
PR

जब सूर्या के पिता उससे मदद मांगने जाते हैं तो वह सबकुछ भूल कर अपने भाई को बचाने में लग जाता है।

webdunia
PR

बॉस अब दिल्ली आता है और भ्रष्ट पुलिस अधिकारी और मंत्री से अपने तरीके से बदला लेकर परिवार को बचाता है।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi