Bollywood Movie Preview %e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5 %e0%a4%95%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80 114050200057_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंजूनाथ की कहानी

Advertiesment
मंजूनाथ
बैनर : वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स, एनएफडीसी
निर्देशक : संदीप वर्मा
रिलीज डेट : 9 मई 2014

PR


मंजूनाथ षणमुखम के जीवन पर आधारित यह फिल्म तेल माफिया के आतंक को दिखाती है। 2005 में लखीमपुर खीरी में मिलावटी पेट्रोल बेचने वाले एक पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद्द करने की बात कहने पर इंडियन ऑइल के सेल्स मैनेजर मंजूनाथ षणमुखम की हत्या कर दी गई थी।

फिल्म की कहानी युवा मंजूनाथ के इर्दगिर्द घूमती है। लखनऊ से आईआईएम में पढ़ाई के बाद मंजूनाथ ने एक तेल कंपनी के लिए काम करना शुरू किया। मंजूनाथ को जल्द ही समझ में आ गया कि तेल माफिया किस तरह से हेराफेरी और मिलावट कर रहे हैं। मंजूनाथ ने इन तेल माफियाओं का पर्दाफाश करने का निर्णय लिया।

तेल माफिया बेहद शक्तिशाली हैं। उन्होंने मंजूनाथ को धमकाया, लेकिन मंजूनाथ का इरादा इससे डगमगाया नहीं। आखिरकार उनकी आवाज को खामोश कर दिया गया। जब वे ड्यूटी पर थे, उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। क्या मंजूनाथ का बलिदान केवल अखबारों की हेडलाइंस तक ही सीमित रहेगा? क्या मंजूनाथ की कहानी से सभी को सच का साथ देने की प्रेरणा मिलेगी?

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi