Bollywood Movie Preview %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%b6%e0%a4%aa%e0%a4%a5 109081000072_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेरी शपथ

Advertiesment
मेरी शपथ
PR
निर्माता : लियाकत गोला
निर्देशक : शिवा
संगीत : मणि शर्मा
कलाकार : गोपीचंद, अनुष्का, पूनम कौर, शरथ कुमार

तेलुगु फिल्म ‘सूर्यम’ को डब कर हिंदी में ‘मेरी शपथ’ नाम से प्रदर्शित किया जा रहा है।

छोटी उम्र में ही विजय और दिव्या के सिर पर से माँ-बाप का साया उठ जाता है। विजय अपनी बहन की देखभाल करने में असमर्थ रहता है। वह दिव्या को एक अनाथालय में छोड़कर चला जाता है। कोलकाता में रहने वाले दंपत्ति दिव्या को गोद लेकर वहाँ ले जाते हैं।

बाद में विजय अपनी बहन को ढूँढने की कोशिश करता है, लेकिन पता नहीं लगा पाता। इसी बीच वह पुलिस कमिश्नर शरथ (शरथ बाबू) के घर पहुँच जाता है। शरथ उसे अपने बेटे की तरह पालता है और पुलिस ऑफिसर बनाता है।

विजय (गोपीचंद) अब असिस्टेंट कमिश्नर है। गैंगस्टर शिवराम, विजय के पिता जैसे शरथ की हत्या कर देता है। विजय को गुस्सा आता है और वह शिवराम को सलाखों के पीछे बंद कर देता है।

इसी बीच विजय को उस शहर का पता चलता है जहाँ उसकी बहन रहती है।
कैसे वह अपनी बहन को पहचानेगा?
क्या होगा जब शिवराम जेल से बाहर आएगा?
जानने के लिए देखिए ‘मेरी शपथ’।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi