Bollywood Movie Preview %e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c 108111100057_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

युवराज

Advertiesment
युवराज
IFM
निर्माता-निर्देशक : सुभाष घई
गीतकार : गुलजार
संगीत : ए.आर. रहमान
कलाकार : सलमान खान, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, ज़ायद खान, बोमन ईरानी, मिथुन चक्रवर्ती (विशेष भूमिका)

सुभाष घई की ‘युवराज’ एक संगीतमय कहानी है, जिसमें आज की युवा पीढ़ी की सोच को दिखाया गया है। यह पीढ़ी रिश्तों और मूल्यों की बजाय पैसा और लाइफस्टाइल को प्राथामिकता देती है। फिल्म के तीनों मुख्य किरदारों को संगीतज्ञ दिखाया गया है।

अमीर पिता के तीन बेटे देवेन युवराज (सलमान खान), ज्ञानेश (अनिल कपूर) और डैनी (ज़ायद खान) हैं। तीनों का पालन-पोषण अलग-अलग परिवेश में हुआ है, इसलिए तीनों का व्यक्तित्व एक-दूसरे से जुदा है।

जिंदगी के प्रति अलग नजरिया रखने वाले ये तीनों बेटे अपने पिता की जायदाद को प्राप्त करने के लिए एक-दूसरे के रास्ते में आते हैं। किस तरह से वे एक-दूसरे से टकराते हैं, गेम खेलते हैं, यह सुभाष घई ने रोचक अंदाज में दिखाने की कोशिश की है।

घई ने ‘युवराज’ के जरिए वर्तमान दौर के युवाओं के मन टटोलने का प्रयास किया है। उनका गुस्सा, अतिआत्मविश्वास, सोच, जिंदगी के प्रति नजरिए को संगीत के साथ स्क्रीन पर पेश किया है।



Share this Story:

Follow Webdunia Hindi