यू आर माय जान रीना और आकाश की प्रेम कहानी है। दोनों की पारिवारिक पृष्ठभूमि और व्यक्तित्व बिलकुल एक-दूसरे के विपरीत है। आकाश न्यूयॉर्क में रहता है जबकि रीना चंडीगढ़ में। किस्मत दोनों की मुलाकात मुंबई में कराती है।
एक छोटी-सी मुलाकात मध्यमवर्गीय रीना, जो कि बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना चाहती है और आकाश, जो कि अपने व्यवसाय में किसी भी हद तक जा सकता है, की जिंदगी में हमेशा के लिए परिवर्तन ला देती है।
यह कहानी बताती है कि भाग्य ने आप जो सोचते हैं उससे कुछ अलग आपके लिए सोचा होता है।