Bollywood Movie Preview %e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a5%87 109062300077_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रनवे

Advertiesment
रनवे
IFM
निर्माता : रीता जे शुक्ला
निर्देशक : सुनील तिवारी
संगीत : शमीर टंडन
कलाकार : अमरजीत शुक्ला, ट्यूलिप जोशी, लकी अली, दीपल शॉ, शावर अली, शरत सक्सेना

’रनवे’ कहानी है 22 वर्षीय एलन की। एलन अपनी प्रेमिका मेलविना को बेहद चाहता है और उसे बचाने के लिए वह पेशेवर हत्यारा भी बन जाता है।

मेलविना नेक्स्ट गैलेरी में काम करती है और वहाँ उसे ड्रग की लत लग जाती है। लगातार ड्रग्स लेने की वजह से उसकी जिंदगी खतरे में आ जाती है। उसका इलाज किया जाना जरूरी है क्योंकि उसे कई तरह की बीमारियों ने घेर लिया है।

एलन से अपनी प्रेमिका की तकलीफ देखी नहीं जाती और वो किसी भी कीमत पर उसे बचाना चाहता है। उसे पैसों की सख्त जरूरत है और ऐसे मोड़ पर उसके कदम अपराध की दुनिया की ओर बढ़ जाते हैं।

webdunia
IFM
पैसों के लिए वह अरबपति और एक कैसिनो के मालिक विक्टर की हत्या करने का काम अपने हाथ में लेता है।

क्या एलन हत्या कर पाएगा?
विक्टर की हत्या कौन करवाना चाहता है?
क्या मेलविना की जान बचेगी?
जानने के लिए देखिए ‘रनवे’।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi