PR |
रांझना फिल्म के जरिये तमिल एक्टर धनुष बॉलीवुड में अपना सफर शुरू करने जा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने अपनी हिंदी पर जम कर मेहनत की है। यह फिल्म एक लव स्टोरी है।
PR |
कुंदन (धनुष) बचपन से ही जोया (सोनम कपूर) को बेहद चाहता है। कुंदन की इस बात से बेखबर जोया आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली शिफ्ट हो जाती है।
PR |
दिल्ली से लौटने के बाद जोया अपने दिल की बात कुंदन को बताती है कि वह अकरम (अभय देओल) से प्यार करती है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में दोनों साथ पढ़ते थे और वही पर जोया का दिल अकरम पर आ गया।
PR |
कुंदन से जोया मदद मांगती है। वह चाहती है कि अकरम से शादी करने में कुंदन उसकी मदद करे।
PR |
यह बात सुन कुंदन का दिल टूट जाता है। बड़ी मुश्किल से वह अपने आपको संभालता है और जोया की मदद के लिए तैयार हो जाता है।