PR |
रेस (2008) अपने स्टालिश लुक, जबरदस्त एक्शन और गिरगिट की तरह रंग बदलते किरदारों के कारण बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। पांच वर्ष बाद इसका सीक्वल रेस 2 नाम से रिलीज होने जा रहा है। चूंकि यह एक थ्रिलर और सस्पेंस मूवी है, इसलिए इसके निर्माता कहानी के बारे में ज्यादा बताने के लिए तैयार नहीं हैं।
PR |
यूरोप के सुंदर लोकेशन्स, गैम्बलिंग और केसिनो की पृष्ठभूमि में रेस 2 की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। इस बार भी हाई ऑक्टेन एक्शन और पल-पल आते उतार-चढ़ाव नजर आने वाले हैं।
PR |
PR |
रेस में दिखाई देने वाले बिपाशा बसु, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ और समीरा रेड्डी इस बार नजर नहीं आएंगे। जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिस और अमीषा पटेल को रेस 2 से जोड़ा गया है।
PR |
PR |
अपनी प्रेमिका और क्राइम में पार्टनर सोनिया की मौत से रणवीर दु:खी है। रेस 2 में रणवीर की शख्सियत के कई रंग हमें देखने को मिलेंगे। वह सोनिया के हत्यारे से बदला लेना चाहता है। आरडी अपनी नई सहायक चेरी के साथ रणवीर की मदद करता है।
PR |
PR |
सोनिया के हत्यारे को ढूंढते हुए रणवीर की मुलाकात अरमान मलिक, उसकी मंगेतर ओमिषा और एलीना से होती है। विदेश में अरमान इंडियन माफिया का एक चेहरा है। चालाकी के साथ वह और उसकी पार्टनर एलीना अपने अपराध को अंजाम देते हैं।
PR |
PR |
हत्यारे को ढूंढने में अरमान की मदद रणवीर लेता है और उसका सामना एक ऐसी दुनिया से होता है जहां कदम-कदम पर धोखा है, वफादारी पल-पल बदलती है और प्यार महज एक शब्द है।
PR |