लव यू टू डेथ एक कॉमिक थ्रिलर है जो हिंग्लिश में है। इसमें बड़े बॉलीवुड स्टार्स नहीं हैं, लेकिन इसकी स्क्रिप्ट और कलाकारों का अभिनय ही इसका सबसे बड़ा प्लस पाइंट है। भारत, यूएस और कनाडा के सात फिल्म फेस्टिवल्स में इस फिल्म को दिखाया जा चुका है। लालच, अपराध और मानवीय स्वभाव को आधार बनाकर फिल्म की कहानी लिखी गई है।